खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़गांव, 25 अगस्त। जिले के थाना अनंतपुर में 24 अगस्त को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक लड़की 28 फरवरी 2024 को स्कूल से छुट्टी होने पर अपने घर आ रही थी, उसी समय रास्ते में प्रितिक लाल पोयाम के द्वारा हाथ मुंह को पकड़कर वहीं पास के स्थान में ले जाकर पीड़िता के मना करने के बाउजूद भी आरोपी प्रितिक द्वारा पीड़िता के हाथ पैर को गमछा से बांधकर जबरदस्ती बलात्कार किया है, और आरोपी द्वारा इस घटना के बारे में किसी को बताने से तुम्हारे परिवार को जान मार दूंगा कहकर धमकी दिया था कि रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में धारा 376, 506 भादवि. 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी की पता तलाश के दाैरान सायबर प्रभारी व उनके टीम की मदद से आरोपी का लोकेशन लेकर आरोपी प्रितिक लाल पोयाम उम्र 24 वर्ष को ग्राम चिपावण्ड से पकड़कर थाना लाया जिन्हे घटना के संबंध में पूछ-ताछ करने पर घटना कारित करना कबूल करने पर आज 25 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनंतपुर उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, सउनि. अभिराम मेश्राम, सउनि. डोमन लाल दीवान, प्र.आर. 236 भूपेन्द्र मरकाम प्र.आर 85 रघुनाथ कश्यप, आर.क्र. 371 यशवंत ठाकुर, आर. 466 रामजी वट्टी, आर. 561 लक्ष्मी बघेल, आर. 813 चेतन मरकाम और सायबर टीम का सराहनी योगदान रहा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

