Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वन मंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि तोते एवं अन्य अनुसूचित पक्षियों कों कैद में रखना तथा खरीदी, बिक्री वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संशोधित मई-2022 के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें कारावास (3 वर्ष तक) एवं जुर्माने का प्रावधान है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति जिनके पास तोते एवं अन्य अनुसूचित पक्षी, वन्यजीव है समस्त पक्षियों को 7 दिवस के भीतर उदय सिंह, वनपाल (प्रभारी अधिकारी लामनी पार्क बर्ड्स एविएरी) से सम्पर्क स्थापित कर पक्षियों एवं वन्य जीव को जगदलपुर स्थित लामनी पार्क के बर्ड्स एविएरी में सौंपे। साथ ही ऐसे पक्षी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी पहली सितम्बर से आरंभ हो रहे सदस्यता अभियान के लिये जिले के सभी 11 मण्डलों के प्रभारी और मण्डल वार संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने की है। जिसमें योगेन्द्र पाण्डेय तोकापाल व करपावण्ड मण्डल के होंगे। ऐसे ही रामाश्रय सिंह को नगरनार व जगदलपुर मण्डल, रजनीश पाणिग्रही नानगूर व दरभा, नरसिंह राव लोहण्डीगुड़ा व बास्तानार, व्हीएस राजपूत भानपुरी व बस्तर मण्डल एवं स्नेहलता बैस को बकावण्ड मण्डल का सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया है। भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने जिले के सभी मण्डल में संयोजक सहित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत भंगाराम चौक के पास नाली मे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची काेतवाली पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतक युवक की पहचान के लिए पूछ-ताछ की लेकिन अब तक मृतक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पथरागुड़ा भंगाराम चौक के पास जहां सीआरपीएफ जवानों के साथ ही डीआरजी, जिला बल, एसटीएफ के अलावा अन्य बल के कैंप में जवान मौजूद रहते हैं। आज रविवार की सुबह घूमने निकले जवानों ने नाली में एक अज्ञात…
खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के खनिज ऑनलाइन पोर्टल को एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर खनिज विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश में खान एवं खनिजों के समग्र प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग द्वारा विकसित वेब बेस्ड पोर्टल खनिज ऑनलाइन को इण्डियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा इंटरप्राईज एप्लीकेशन्स कैटेगरी अंतर्गत टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में खनिज विभाग की ओर से यह अवार्ड ज्वाइंट डायरेक्टर एवं खनिज ऑनलाइन के नोडल ऑफिसर अनुराग दीवान ने ग्रहण किया।किसी शासकीय प्रक्रिया को…
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस जहां एक ओर भाजपा सरकार पर गलत तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता इसे नियम के तहत कार्रवाई बता रहे हैं। इसी बीच अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मामले कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी के नेताओं के नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का नार्को…
खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रायपुर के आंचलिक कार्यालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रायपुर का आंचलिक इकाई केंद्रीय सचिवालय भवन, तृतीय तल, डी-विंग, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर में स्थित है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के परिदृश्य पर समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। बता दें कि कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात कही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार को वामपंथी…
दिल्ली। पीएम मोदी आज देश की जनता से मन की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए देश के विकास पर चर्चा कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि देश कभी नहीं भूल सकता है। पीएम ने कहा कि आज हम स्पेस सेक्टर के दिग्गजों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। जैसे इस 23 अगस्त को ही हम सब देशवासियों ने पहला…
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के विधानसभा चौरई के चादं तहसील के मेघदौन ग्राम व लाल गावं में हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी मोहम्मद नफीस के मकान पर प्रशासन ने बुलडोज़र चलाकर बड़ी कार्रवाई की।मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के बाद जिला प्रशासन द्वारा आज बुलडोजर एक्शन छिंदवाड़ा में देखने को मिला। हालांकि घटना कुछ समय पुरानी है और दुष्कर्म का आरोपी जेल की सलाखों के पीछे है। प्रशासन का मानना है कि आरोपी द्वारा उक्त मकान शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया था जिसे आज तोड़ा जा रहा है।आज पुलिस बल और प्रशासन की मौजूदगी में आरोपी के मकान पर बुलडोजर…
खबर वर्ल्ड न्यूज़-इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 अगस्त रविवार को इंदौर में प्रातः 10 बजे विधानसभा क्रमांक 1 में सुभाष मंडल के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) की कार्यशाला को संबोधित करेंगे।पश्चात प्रातः 11 बजे विधानसभा क्रमांक 4 में बूथ क्रमांक 99 के नरेंद्र तिवारी मार्ग स्थित महाराजा यशवंत राव विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुनेंगे,उसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित कृष्णजन्मोत्सव में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में मातृशक्ति यशोदा माता एवं नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान श्री कृष्ण बाल गोपाल स्वरूप में सम्मिलित होकर कृष्णजन्मोत्सव मनाएंगे।
जन्माष्टमी हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह दिन पूरी तरह से भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। इस पर्व को दुनिया भर में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे भाव के साथ कान्हा जी की पूजा-अर्चना करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25…

