दिल्ली। पीएम मोदी आज देश की जनता से मन की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए देश के विकास पर चर्चा कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि देश कभी नहीं भूल सकता है। पीएम ने कहा कि आज हम स्पेस सेक्टर के दिग्गजों के साथ बातचीत करेंगे।
पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। जैसे इस 23 अगस्त को ही हम सब देशवासियों ने पहला National Space Day मनाया, क्योंकि चंद्रयान 3 ने इसी दिन बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।
पीएम ने कहा कि हर बार की तरह हमने लोगों से 15 अगस्त को तिरंगा लहराने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इस अपील के चलते कश्मीर से अरुणाचल तक तिरंगा यात्रा निकली और इसने एक भारत श्रेष्ठ भारत का नजारा दिखाया। पीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो भी पोस्ट की।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

