खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 26 अगस्त को सम्पूर्ण ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब एवं भांग की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 26 अगस्त को सम्पूर्ण ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है।यह प्रदेश में पहली बार किसी सरकार द्वारा जन्माष्टमी पर शुष्क दिवस घोसित किया गया है।शुष्क दिवस पर पूरे प्रदेश में देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब एवं भांग की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।
आदेश में शासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जन्माष्टमी के दिन शुष्क दिवस घोसित करने का सरकार का उद्द्येश्य यह है कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग न मचे।इसके साथ ही पुलिस को भी निर्देशित किया गया है कि जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनी रहे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

