खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। नगर के प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रातः कालीन विशेष सभा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण शाला के प्रभारी प्राचार्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन वंदन के साथ किया गया। तत्पश्चात शाला की छात्राओं ने श्रीकृष्ण भजन व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद कृष्णजन दसी लगा दिए।
शाला की छात्रा ने श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित सारगर्भित भाषण से सभी को अवगत कराया। शाला के छात्र छात्राओं द्वारा चंद्रयान से संबंधित एकांकी व श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित एकांकी की प्रस्तुति की गई। अंत में भव्य मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण से जुड़े सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसका उत्तर छात्र-छात्राओं ने दिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर बच्चों ने वाहवाही लूटी। संस्था के समस्त पदाधिकारीगण व प्रभारी प्राचार्य, प्रशासक ने पूरे विद्यालयीन परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

