खबर वर्ल्ड न्यूज़-दुर्ग। 10 जून को हुई बलौदाबाजार हिंसा की घटना को लेकर कांग्रेस लगातार एक्शन मोड पर हैं, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद एक तरफ जहां कल कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन किया, तो वहीं अब दूसरी ओर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी अब जेलभर आंदोलन किया।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद 500 से ज्यादा यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सेक्टर 6 स्थित भिलाई नगर थाने पहुंचे और उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधायक देवेंद्र यादव के पक्ष में ढाई सौ से ज्यादा यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारियां दी,आपको बता दे की पिछले दिनों भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जहां वे सेंट्रल जेल रायपुर में फिलहाल बंद है।
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने बलोदाबाजार हिंसा में लोगों को मंच से भड़काऊ भाषण दिया है, फिलहाल यह जांच का विषय है, न्यायालय इस पर जांच कर रही है। लेकिन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस को बलौदा बाजार हिंसा में देवेंद्र यादव के खिलाफ कोई भी सबूत है,उसे बताना और दिखाना चाहिए, लेकिन पुलिस ने बिना सबूत बताए ही भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को जेल में बंद कर दिया जो की अन्याय है।
वहीं एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही जेल भरो आंदोलन की सूचना दे दी थी, रैली के माध्यम से सो के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और गिरफ्तारी दी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

