Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आवापल्ली थाना व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 229 वाहिनी मुरदण्डा का संयुक्त बल बायगुड़ा की ओर एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान बायागुड़ा के जंगल में सुरक्षाबलाें को देखकर भागने का प्रयास कर रहे तीन नक्सलियों जोगा मड़कम, महेश बारसे, हेमला हड़मा को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलाें ने इनके कब्जे से विस्फोटक के साथ टिफिन बम, वायरलेस सेट, कार्डेक्स तार, इलेक्ट्रिक तार व नक्सलियों के पांपलेट बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने करते हुए बताया कि गिरफ्तार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीजीपीएससी घोटाले मामले में सीबीआई की छापेमारी में हुए खुलासे ने फिर से सियासी हलचल बढ़ा दी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगातार केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में करप्शन टूरिज्म हुआ है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि क्या कांग्रेस अपने सरकार के मुखिया से पूछेंगे कि हो क्या रहा था ? हैरानी है कि रिसोर्ट में बैठाकर सीजीपीएससी का पेपर सॉल्व कराया जा रहा था। ऐसे युवा सिस्टम में घुसकर पूरे विभाग को बर्बाद करते हैं। छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं के भविष्य के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। थाना उरला क्षेत्र के नागेश्वर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पुत्र ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी मां की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।उरला पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप देवांगन (45) पिता जगन्नाथ देवांगन, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक है, अपनी मां गणेशी देवांगन (70) से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये मांग रहा था। मां द्वारा पैसे देने से…

Read More

भगवान परशुराम सृष्टि के पालनहार श्रीहरि विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। साथ ही परशुराम ऐसे देवता है जिन्हें चिरंजीवी का आशीर्वाद प्राप्त है। माना जाता है कि आज भी पृथ्वी पर भगवान परशुराम मौजूद हैं और कलयुग के अंत तक रहेंगे। भगवान शिव से इन्हें चिरंजीवी का वरदान प्राप्त हुआ।परशुराम जयंती 2025 तिथिहर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है। इस साल 2025 में तृतीया तिथि की शुरुआत 29 अप्रैल को शाम 05 बजकर 31 पर होगी और 30 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 12 तक रहेगी। वैसे…

Read More

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया है। SRH ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में MI ने 19वें ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। MI के लिए रियान रिकल्टन ने 31, रोहित शर्मा ने 26, विल जैक्स ने 36, सूर्यकुमार यादव ने 26 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 21 रन बनाए। तिलक वर्मा 17 रनों पर नाबाद लौटे। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। सात मैचों…

Read More

नई दिल्ली। जिस दिन सनी देओल की जाट रिलीज हुई उसी दिन अजित कुमार की तमिल फिल्म गुड बैड अग्ली भी रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों को एक ही प्रोडक्शन हाउस ने बनाया है। मेकर्स ने दोनों अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों को 10 अप्रैल को रिलीज किया।एक तरफ जहां सनी पाजी की जाट धमाल मचा रही है तो वहीं गुड बैड अग्ली का कलेक्शन भी ठीकठाक हो रहा है। हालांकि, हाल के कुछ दिनों में फिल्म की कमाई में कमी जरूर आई है, लेकिन कल से शुरू होने वाले वीकेंड में उम्मीद है कि फिल्म फिर से स्पीड पकड़ लेगी।फिल्म…

Read More

नई दिल्ली। करेला एक सब्जी है, जिसे उत्तर भारत में खूब खाया जाता है। करेला का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन इसमें औषधीय गुणों की भरमार होती है। कई लोग करेला की सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग करेला का जूस बनाकर पीते हैं। करेला का जूस बेहद कड़वा होता है, लेकिन अगर आपने एक गिलास जूस भी पी लिया, तो शरीर को गजब के फायदे मिल जाएंगे। करेला बीपी, डायबिटीज समेत कई बीमारियों से राहत दिलाता है और स्किन पर निखार लाता है। यह तमाम बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है। करेला का जूस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। निगम चुनाव भले ही प्रदेश में संपन्न हो गया हो, लेकिन उसका असर अब भी बरकरार है। जाति प्रमाण पत्र व चुनाव खर्च को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महापौर पूजा विधानी समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किया है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक ने जिला न्यायालय में दायर की थी। इसमें महापौर पूजा विधानी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र उपयोग करने के साथ चुनाव प्रचार में खर्च की जाने वाली निर्धारित 25 लाख रुपए की जगह 1 करोड़ 5 लाख खर्च किए जाने का आरोप लगाया है। प्रमोद नायक ने महापौर…

Read More

कहा- अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है छत्तीसगढ़ी सिनेमा… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’ का विशेष प्रदर्शन देखने पहुँचे। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले पद्मश्री सम्मानित और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के अभिनय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था, और आज यह देखकर प्रसन्नता हुई कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा कितनी खूबसूरती से अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक किरण देव सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के टेंडा नवापारा धान उपार्जन केन्द्र में एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। केंद्र के समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और भृत्य की मिलीभगत से 2.22 करोड़ रुपये से अधिक की धान खरीदी फर्जी तरीके से ऑनलाइन दर्ज की गई। लेकिन जब अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर सत्यापन करने पहुंची, तो पूरी खरीदी केवल कागजों में ही पाई गई—मौके पर एक दाना धान तक मौजूद नहीं था। घोटाले का खुलासा ऐसे हुआ: तमनार स्थित अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधक विमल कुमार सिंह (उम्र 57) ने पूरे मामले की शिकायत घरघोड़ा थाना में दर्ज कराई। रिपोर्ट…

Read More