Author: admin

सुपोषण अभियान: आंगनबाड़ी केन्द्रों में कराई गई विभिन्न गतिविधि खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने सुपोषण पखवाड़ा रथ को जिला कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, जनसामान्य को पोषण, संतुलित आहार और स्वच्छता के प्रति जागरूक जागरूक किया जाएगा। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सुपोषण अभियान अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के छात्राओं के रोजगार कौशल के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 24 अप्रैल तक किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित बाजपेयी ने बताया कि प्रशिक्षण में महिंद्रा ग्रुप और नांदी फाउंडेशन द्वारा महिंद्रा प्राइड क्लासरूम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रोजगार के लिए इंटरव्यू प्रिपरेशन, कम्युनिकेशन स्किल, बॉडी लैंग्वेज जैसे अन्य रोजगार कौशल पर सारगर्भित और सटीक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में नागपुर से आयी सुमिताली पालटीवाले ने कहा कि महाविद्यालय में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गेंदले ने बताया कि बाल विवाह करने पर बाल विवाह अधिनियम 2006 के अंतर्गत 02 साल की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना का प्रावधान है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंजूबाला शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह से बचपन खत्म हो जाता है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य पर नकारात्मक…

Read More

कांग्रेस को जमीन और फंड लूटने का अधिकार नहीं: किरण देव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद पिछले दो दिनों से कांग्रेस ने जिस तरह देश और प्रदेश में झूठा नैरेटिव सेट करके जनमानस में भ्रम फैलाने का काम किया है, वह कोई नई बात नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव से कांग्रेस इसी तरह झूठ फैलाने का काम कर रही है। श्री देव ने कहा कि ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस धरना-प्रदर्शन कर रही है, वह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1857 की क्रांति के महानायक, क्रांतिकारी और देशभक्त सेनापति शहीद तात्या टोपे की पुण्यतिथि (18 अप्रैल) पर उन्हें सादर नमन किया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तात्या टोपे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन अमर योद्धाओं में से हैं, जिनकी रणनीतिक कुशलता, अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी हर देशवासी को गर्व और प्रेरणा से भर देता है। वे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे सेनानायक थे जिन्होंने अंग्रेजी सत्ता को खुली चुनौती दी, और जब युद्ध के पारंपरिक रास्ते बंद हो गए, तब उन्होंने गुरिल्ला युद्ध नीति अपनाकर संघर्ष को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। * मंत्रिपरिषद की बैठक में परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, सरगुजा/बस्तर/बिलासपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा अथवा साक्षात्कार में उपस्थित होंगे उन्हें उनके द्वारा दी गई परीक्षा शुल्क की राशि वापस की जाएगी। इससे सिरियस केन्डीडेट की परीक्षा में उपस्थिति का प्रतिशत बढ़ेगा, वहीं नॉन सिरियस केन्डीडेट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पार्षद आकाश तिवारी को रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पार्टी के भीतर हंगामा मच गया है। विरोध में वार्ड नंबर 1 के कांग्रेस पार्षद संदीप साहू अपने समर्थकों के साथ राजीव भवन पहुंच गए और पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू के दफ्तर में इस फैसले के विरोध में जमकर हंगामा किया। पार्टी के इस फैसले से नाराज होकर शहर जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री लीलाधर साहू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर ये फैसला वापस नहीं लेती,…

Read More

मनरेगा श्रमिकों को पानी पिलाकर कर रहे जीवन यापन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बनी दिव्यांग दंपति का सहारा। यह कहानी ग्राम पंचायत खजुरी जनपद पंचायत प्रतापपुर जिला सूरजपुर के दिव्यांग पति व पत्नी की है। जो जन्म से ही आंखों की रोशनी खो चुके हैं विवाह के बाद जीवन यापन में आई आर्थिक तंगी मे मनरेगा योजना सहारा बना है। जन्म से ही इस दिव्यांगता के अभिशाप को ढोकर चल रहे दंपत्ति के सामने आर्थिक मदद के तौर पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के पहल से जिला प्रशासन के द्वारा इनकी जीवन शैली में सुधार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। हर घर जल योजना के तहत् महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड का ग्राम गबोद, में तस्वीर बदल गई है। उल्लेखनीय है कि ग्राम गबोद हरियाली और स्वच्छता के लिए “ग्रीन गाँव” के नाम से प्रसिद्ध है। जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना से हुए सफलता पूर्वक कार्यों के कारण अब गबोद एक और बड़ी उपलब्धि के साथ नई पहचान बना रहा है।यह गांव अब “हर घर जल ग्राम“ घोषित हो चुका है। 14 जनवरी 2025 को गबोद गांव को यह उपाधि तब मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जंगलों से घिरे कोरबा जिले के लेमरू ब्लॉक के घोंघीबहरा गांव की दिलेशरी मंझुवार के घर हाल ही में खुशियों की लहर दौड़ गई। बेटी अनुष्का की छठी का आयोजन ऐसे समय हुआ, जब यह परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। लेकिन इन खुशियों के पीछे एक मजबूत सहारा बनी छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना, जिसके तहत दिलेशरी को हर महीने एक हजार की आर्थिक मदद मिल रही है। गर्भावस्था के दौरान दिलेशरी को कई तरह की चिंताएं सताती थीं। घर की माली हालत ऐसी नहीं थी कि बच्चे के जन्म के बाद कोई खास आयोजन…

Read More