खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। थाना उरला क्षेत्र के नागेश्वर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पुत्र ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी मां की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
उरला पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप देवांगन (45) पिता जगन्नाथ देवांगन, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक है, अपनी मां गणेशी देवांगन (70) से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये मांग रहा था। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर प्रदीप ने पास पड़े हथौड़े से अपनी मां पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) पर भी हमला कर दिया।
बच्चे ने बचाई जान
आरोपी के 15 वर्षीय बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए हथौड़ा छीन लिया और पास में भागकर आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल मां को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पत्नी रामेश्वरी देवांगन का इलाज जारी है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

