Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
प्रदेश का पहला नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत बना सुकमा जिले का बडेसट्टी गांव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा जिले में 11 सक्रिय माओवादियों के सामूहिक आत्मसमर्पण को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलवाद के समाधान के लिए जिस संवेदनशील और दूरदर्शी नीति को अपनाया है, उसका परिणाम अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। आज का आत्मसमर्पण इस बात का प्रमाण है कि विश्वास, पुनर्वास और विकास की त्रिस्तरीय रणनीति से माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने में सफलता मिल रही है। मैं आत्मसमर्पण करने वाले सभी…
सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की स्थापना वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ.…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के कोहकमेटा थाना क्षेत्र अंर्तगत कसोड़-कुमुरादी के जंगल में नक्सलियों के माड़ डिवीजन के साथ हुई मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के डेरे से सुरक्षा बल को छह लाख रुपये नगद, 11 लेपटाप, वॉकी-टॉकी सहित विस्फोटक पदार्थ व अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया है। सुरक्षा बल ने मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने का दावा किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम कसोड़, कुमुरादी व आस-पास के क्षेत्रों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर पदमकोट कैंप से बीते सोमवार को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल 126 दिनों से लगातार आंदोलनरत था और आज की आत्मीय मुलाकात और चर्चा के बाद उन्होंने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति एवं ‘‘नक्सली इलवद पंचायत योजना’’ तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 8 लाख पचास हजार रूपये के ईनामी 2 महिला सहित 11 नक्सलियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, उमेश प्रसाद गुप्ता, अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं मनीष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक हार्डवेयर व्यापारी देवकरण बुरड़ की पिस्टल से फायर हो गया है। गोली ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक प्रमोद तोमर के पेट में लगी है। घायल युवक काे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मेकाॅज जगदलपुर में घायल युवक के पेट से गोली निकाल ली गई है। दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने गाेली चलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिस युवक को…
पहले बांध की वजह से किया विस्थापित, अब चिड़ियाघर के नाम पर पुनर्वास की जमीन छीनने क लगाया आराेप खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के गृह क्षेत्र भानपुरी में प्रस्तावित चिड़ियाघर (अभ्यारण) का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। सालेमेटा, खड़गा, छुरावण्ड, जामगांव और कमेला पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों का आरोप है कि पहले उन्हें कोसारटेडा बांध के चलते विस्थापित किया गया था, और अब चिड़ियाघर के नाम पर उनकी पुनर्वास की गई जमीन भी छीनी जा रही है। ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम बस्तर जिले के कलेक्टर को आज शुक्रवार काे ज्ञापन सौंपते हुए परियोजना को तत्काल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्लानार योजना के साथ ही अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प के स्थापना से बढ़ते सुरक्षाबलाें के दबाव के फलस्वरूप माड़ डिवीजन एवं नुआपाडा डिवीजन में सक्रिय एक नक्सल दम्पति के साथ 9 महिला और 13 पुरुष सहित 40 लाख 50 हजार रूपये के ईनामी 22 नक्सलियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक,परिचालन, रेंज सुकमा,आनंद सिह राजपुरोहित एवं सुकमा एसपी किरण चाैहान एवं अन्य अधिकारियाें के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर 1 पुरुष, 1…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ अधेड़ की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी गई हैं। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जाँच कर रही हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं।बता दें कि ग्राम रामपुर चुरहा में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक की हत्या कर दी गई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर रही हैं और वहा मौजूद ग्रामीणों से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह के आदेशानुसार यातायात ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को गर्मी से राहत एवं डिहाईड्रेशन से बचाव के उद्देश्य से पानी बोतल, इलेक्ट्रॉन पाउडर एवं छतरी वितरण करने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन पर डॉक्टर प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर , सतीश ठाकुर एवं गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर की उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हाथों से यातायात व्यवस्था में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को पानी बोतल इलेक्ट्रॉन पाउडर एवं छतरी का वितरण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात में तैनात…

