Author: admin

शुन्नी बाई एवं टीकम सिंह सेवता ने श्रमिक पंजीयन को पुनर्जीवित स्थिति में लाने के लिए शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुशासन तिहार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसरोकार से जुड़े समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से कदम बढ़ाऐ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप जिले में सुशासन तिहार में शासन की लोकहितकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। इसकी एक बानगी दिखाई दी, श्रम विभाग में प्राप्त आवेदन में जिसमें नगर निगम राजनांदगांव के शीतला माता वार्ड निवासी भारती देवांगन की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निराकरण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2025 जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सजगता और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत महासमुंद जिले में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। ग्राम पंचायत जंघोरा, विकासखंड पिथौरा निवासी मनोहर सिंह पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। पूर्व में किसी तकनीकी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन पाया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। टीवी टेक्नीशियन के घर से 20 लाख की चोरी हुई है। खरमोरा टावर बस्ती में रहने वाले वीरेंद्र पटेल के नए घर में चोरों ने पहले रेकी की फिर सोना-चांदी और कैश लेकर भाग गए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। वीरेंद्र अपने परिवार सहित पुराने घर में रात रुकने चले गए थे। सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। बेडरूम की दो अलमारियों का भी ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गुढ़ियारी और खमतराई क्षेत्र में चोरी की आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी जागेश उर्फ जग्गू चौहान गिरफ्तार हो गया है। तामेश्वर साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शनि मंदिर के पास गुढ़ियारी में रहता है। प्रार्थी 02.04.2025 को अपने पारिवारिक कार्यक्रम से कबीरधाम गया था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, कमरे में रखें एल.ई.डी.टी.व्ही., गैस सिलेण्डर व दस्तावेज चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालोद जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति को कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताओं के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस आशय का आदेश विभाग ने जारी कर दिया है।महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विगत 15 अप्रैल को बालोद दौरे के दौरान शासकीय योजनाओं एवं आमजनों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण किया था जिसमें कई खामियां उजागर हुईं। राजवाड़े के निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी टंडन जिला मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीपीएससी घोटाले में सीबीआई की जांच जारी है। गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने रायपुर और महासमुंद में 5 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कई अहम दस्तावेज मिले। छापेमारी कार्रवाई में हुए खुलासे ने प्रदेश की सियासी में उबाल ला दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सीबीआई की कार्रवाई के बाद बड़ा बयान दिया है। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने CGPSC घोटाले में सीबीआई की छापेमारी के बाद कहा कि किसी मां-बाप ने खेत बेचकर फीस भरी थी, किसी ने सपनों में अफसर बनकर घर संवारा था। लेकिन दलालों और भ्रष्टाचारियों ने सब कुछ लूट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा के घर CBI की टीम ने दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई नान, महादेव ऐप, कोयला तथा आबकारी घोटालों से जुड़े मामलों में की जा रही है।बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई CBI टीम ने अनिल टुटेजा के निवास पर छापेमारी की है। हालांकि अभी तक किसी भी स्तर पर इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन CBI की टीम द्वारा तलाशी कार्रवाई जारी है।यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के चर्चित घोटालों की कड़ी जांच का हिस्सा मानी जा रही है जिससे राज्य की पूर्ववर्ती…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर एक महिला से मकान दिलाने का झांसा देकर कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद व एल्डरमैन ने न सिर्फ 50 हजार रुपये ऐंठे, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। महिला के गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी, लेकिन घरेलू विवादों के चलते वह 2003 से सिविल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर आज धरसीवा जनपद के ग्राम पंचायत पीरदा में ‘मोर द्वार साय सरकार’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने किया। अभियान के तहत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और आवास प्लस 2.0 योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। योजना का लाभ मिलते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी छा गई। ग्राम पंचायत खोरसी में ‘मोर द्वार साय सरकार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले पर सीएम साय ने कहा, करप्शन और कांग्रेस, ये पर्यायवाची शब्द जैसे हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में भी जिस तरह के संस्थागत घोटाले और धोखाधड़ी किए गए, उसका सच जनता के सामने आ चुका है। मामले में ED द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जाना, घोटाले में पूरी तरह से उसकी संलिप्तता को दर्शाता है। भ्रष्टाचार के ऐसे मामलों में जांच एजेंसियों के काम में बाधा डालने की कोशिश या इसके विरुद्ध सड़क पर आना यह साबित करता है कि कोर्ट में इनके पास अपनी सफाई में कहने को कुछ नहीं है। कांग्रेस…

Read More