खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक हार्डवेयर व्यापारी देवकरण बुरड़ की पिस्टल से फायर हो गया है। गोली ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक प्रमोद तोमर के पेट में लगी है। घायल युवक काे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मेकाॅज जगदलपुर में घायल युवक के पेट से गोली निकाल ली गई है। दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने गाेली चलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिस युवक को गोली लगी है, उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, जिस पिस्टल से गाेली चली है, उस पिस्टल काे जब्त कर लिया गया है।
दंतेवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे जय माजीसा हार्डवेयर के संचालक देवकरण बुरड़ अपनी पिस्टल की सफाई के लिए तेल लेने गया हुआ था। बाजार के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स संचालक प्रमोद तोमर को वह पिस्टल दिखा रहा था, इसी दौरान फायर हो गया। गोली ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक प्रमोद तोमर के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रथमिक उपचार के बाद जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथ ही पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

