नई दिल्ली। करेला एक सब्जी है, जिसे उत्तर भारत में खूब खाया जाता है। करेला का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन इसमें औषधीय गुणों की भरमार होती है। कई लोग करेला की सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग करेला का जूस बनाकर पीते हैं। करेला का जूस बेहद कड़वा होता है, लेकिन अगर आपने एक गिलास जूस भी पी लिया, तो शरीर को गजब के फायदे मिल जाएंगे। करेला बीपी, डायबिटीज समेत कई बीमारियों से राहत दिलाता है और स्किन पर निखार लाता है। यह तमाम बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है। करेला का जूस कई पावरफुल पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक करेला के जूस में शरीर के लिए जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह जूस फोलेट, जिंक, पोटैशियम और आयरन से भरपूर होता है। करेले के जूस में विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम, ब्रेन हेल्थ और टिश्यूज को हेल्दी रखने में मददगार होता है। यह जूस विटामिन A और विटामिन C जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स का अच्छा स्रोत होता है। करेला के जूस का इस्तेमाल आयुर्वेद में लंबे समय से डायबिटीज के इलाज में किया जाता रहा है। इस जूस में कषाय रस होता है, जो शरीर में जाकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। 2017 में की गई एक स्टडी के अनुसार करेला का जूस टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
करेला का जूस पीने से लिवर में जमी गंदगी बाहर निकल जाती है और लिवर नेचुरल तरीके से डिटॉक्स हो जाता है। यह जूस पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और शरीर में जमे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों के लिए भी करेला का जूस लाभकारी होता है। इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जिससे ब्लड वेसल्स रिलैक्स हो जाती हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। करेला विटामिन C और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसके कारण यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में लाभकारी होता है। करेला का जूस पीने से कई बीमारियों को रिस्क कम हो जाता है।
करेला के जूस को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। दुनिया के कई हिस्सों में लोग इसे त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह विटामिन C और प्रोविटामिन A जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी रखता है। इसके अलावा करेला जूस वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है। करेला का जूस पीने के अनगिनत फायदे हैं, लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों और गर्भवती महिलाओं को यह जूस डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही पीना चाहिए।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

