खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शासकीय प्राथमिक विद्यालय भदराली, विकासखंड नवागढ़ में 7 मार्च 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई लापरवाही के मामले सामने आए। निरीक्षण के समय दोपहर 12:50 बजे शिक्षक और प्रधान पाठक बच्चों के साथ स्कूल से बाहर घूमते हुए पाए गए। इसके अलावा, स्कूल की सफाई व्यवस्था, रंग-रोगन और पोताई का कार्य भी नहीं कराया गया था।
विद्यालय में अनुदान राशि की पंजी का भी संधारण नहीं किया गया था, जिससे वित्तीय अनुशासन में भी कमी दिखी। इन लापरवाहियों के कारण प्रधान पाठक से 2 अप्रैल 2025 तक जांच रिपोर्ट और स्पष्ट जवाब मांगा गया है। शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

