खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जांजगीर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के सीनियर लीडर नारायण चंदेल के छोटे भाई की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने शुक्रवार की रात नैला स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर की खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गया
जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम नैला रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। भाजपा नेता शेखर चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई थे। शेखर चंदेल बीजेपी में सक्रिय राजनीति के साथ ही स्काउट गाईड के जिला आयुक्त थे। बताया जा रहा है कि आज रात वह नैला रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। लोग कुछ समझ पाते इसी बीच उन्होने ट्रेन के सामने आकर की खुदकुशी कर ली।
इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। शेखर चंदेल की मौत की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे। उधर इस घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। शेखर चंदेल ने किन कारणों से आत्महत्या की, ये अभी पुलिस के जांच का विषय है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

