खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आज दिनांक 11.11.2024 को पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिला मुंगेली में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह का स्थानांतरण जिला मुंगेली से जिला रायगढ़ होने एवं सउनि. प्रेम सिंह कंवर के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली के सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजन किया गया।
उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह मूल रूप से जिला रायगढ़ की निवासी हैं, जो दिनांक 05.09.2019 से दिनांक 11.11.2024 तक जिला मुंगेली में लगभग 05 वर्ष तक पदस्थापना के दौरान कानून व्यवस्था, अपराध पर्यवेक्षण, महिला अपराध में त्वरित कार्यवाही किये तथा मुंगेली जिले में चलाये गये विभिन्न कार्यक्रम महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति एप एवं साईबर जागरूकता से जनमानस हो जागरूक करने में अहम भूमिकाओं को सहजता एवं सकुशल निर्वहन किये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुख्यालय डी.एस.पी. के पद पर सफलतापूर्वक कार्य कर आज दिनांक 11.11.2024 को अपने नवीन पदस्थापना के लिये मुंगेली जिले से कार्यमुक्त हुई। मुंगेली जिले के पूर्व उन्होनें जिला जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर, कोरबा एवं जांजगीर चांपा में अपनी सेवायें दे चुकी है। मुंगेली जिले में पदस्थापना के दौरान इनकी सेवाएं बहुत ही सराहनीय रही।
सहायक उप निरीक्षक प्रेमसिंह कंवर वर्ष 1994 में जिला बिलासपुर में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर जिला मुंगेली स्थानांतरण पर आये जो प्रधान आरक्षक के पद पर 22.01.2015 पदोन्नत हुये तथा वर्ष 2024 में सहायक उप निरीक्षक में पदोन्नत होकर जिले के सभी थाना/चौकी में अपनी सेवायें दिये। सहायक उप निरीक्षक प्रेम सिंह कंवर जो आज दिनांक 11.11.2024 को अपने 30 वर्ष की पुलिस सेवा को पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये।
उपरोक्त विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह और सहायक उप निरीक्षक प्रेम सिंह कँवर को जिले के पुलिस अधीक्षक सहित जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये विदाई दी गई।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

