खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। सक्ति में एक बुजुर्ग महिला का शव उनके ही घर से बरामद किया गया है। मामला हसौद थाना के धमनी गांव का है। प्राइमरी इंवेस्टिगेशन में सामने आया है कि चोरी करने घर में धुसे अज्ञात चोर ने बुजुर्ग महिला की हत्या की है। मौके पर FSL और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान मंगली बाई मित्तल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वो घर पर अकेली रहती थी।
तीन साल पहले उनके पति का देहांत हो गया था। उनके कोई बच्चे नहीं है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब मृतिका का बड़ा भाई गाय से दूध निकालने के लिए पहुंचा। उसने मंगली बाई को जमीन पर पड़ा देखा, उनके कान से खून निकला रहा था। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस घर के भीतर गई तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। महिला के गले पर गहरे निशान भी मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है हत्या गला घोंट कर की गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

