खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की तबियत बिगड़ने पर उसे सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहीं उसके साथ सजा काट रहे उसके बेटे का इलाज रायपुर में चल रहा है। मृतक के शव का सिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र निवासी 61 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह कुर्रे और उसके बेटे दीनदयाल को हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दीनदयाल कुर्रे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार उसे लीवर में समस्या है। इधर उसके पिता धर्मेंद्र सिंह की तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक कैदी का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में हत्या के आरोप में जेल में बंद बिलासपुर के कतियापारा के एक और अभियुक्त को अटैक आने पर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

