खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 के नतीजे आज,9 मई को घोषित किए जाएंगे. बता दें कि बोर्ड 12वींं साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी रहेगा. सीजी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 21 मार्च तक और इंटर बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 23 मार्च तक किया गया था.परिणाम के साथ टाॅपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी.
2023 में भी छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ ही 10 मई को घोषित किया था. दोपहर 12ः30 बजें सीजी बोर्ड परीक्षा के परिणाम मण्डल की वेबसाईट पर जारी कर दिया जायेगा। जिसे परीक्षार्थी आसानी से माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के आधिकारिक वेबसाइट में https://cgbse.nic.in/ देख सकेंगे।

