अपने वतन के वास्ते फर्ज निभाना होगा मतदान करके देश का भविष्य बनाना होगा
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मताधिकार हर एक भारतीय का मौलिक अधिकार भी है और हमारा कर्तव्य भी, मताधिकार का प्रयोग कर सरकार का चुनाव करना हर भारतीय का धर्म है, परंतु यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसका सही निर्वाहन करना हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि मतों का गलत प्रयोग हमारी संस्कृति, समाज धर्म, अर्थव्यवस्था सभी को बर्बाद कर सकता है।विकास का रास्ता यदि आगे बढ़ाना है तो हमे अपने मत की शक्ति को पहचानना होगा एवं सही मत का प्रयोग कर सही चुनाव करना होगा
तो कैसे अपने मतों का सही प्रयोग किया जाए एवं सही नेतृत्व का चुनाव किया जाए क्या घोषणापत्र इसका आधार होना चाहिए या व्यक्ति विशेष इसका इसका आधार होना चाहिए, चुनाव के लिए निकलने से पहले हर व्यक्ती को पता होना चाहिए कि उसके दबाये गए एक बटन पर ना केवल उसका बल्कि पूरे देश का भविष्य निर्भर कर्ता है, इसलिए सिर्फ वोट देने से हमारी जिम्मेदारी पूर्ण नहीं होती बल्कि अपनी इस शक्ति का सही उपयोग करना महती आवश्यकता है, मतदान के अधिकार द्वारा हम अपने भविष्य का प्रतिनिधित्व किसी और के हाथ में देते हैं जो ना केवल हमारे बल्कि हमरी आने वाली पीढ़ियों का भी भविष्य का निर्माण करते हैं, मत देने एवं सही मत देना, जिम्मेदार राजनीति नेता का चुनाव करने के लिए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाना चाहिए इसलिए यदि देश का नेता असफल होता है उसका विकास अवरुद्ध होता है तो उसके जिम्मेदार हम भी होते हैं…इसलिए ये वक़्त है अपनी जिम्मेदारियों को महसूस कर सही नेतृत्व का चुनाव करने की अपने देश की बागडोर सही व्यक्ती को सौपने की जिसमें हम देश एवं दुनिया मे सिर उठा कर जी सके।

