खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सरकंडा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने गुरुवार रात पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारीं के अनुसार, मोपका में रहने वाले 53 वर्षीय लखन मरावी सरकंडा थाने में प्रधान रक्षक के पद पर पदस्थ थे गुरुवार को थाने में ड्यूटी करने के बाद छुट्टी होने पर घर चले गए थे। रात करीब 12:00 बजे परिजनों को सूचना दिए बिना ही घर से निकले थे और वापस नहीं आए। रात करीब 3:30 बजे परिजनों ने उनके घर से बिना बताए निकालने और घर नहीं लौटने की सूचना सरकंडा पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की, इस दौरान रात 4.00 बजे घर के पास ही नीम पेड़ में लखन की फांसी के फंदे पर लाश मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया और सुबह 8:00 बजे पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी भेजा।

