कुमारी मेघा भगत बनी ओवरऑल स्ट्रांग वूमेन सीनियर ग्रुप 2024 की विजेता
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। 24 वी राज्य स्तरीय ओपन बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप (राॅ) 2024 सब जूनियर, जूनियर ,सीनियर एवं मास्टर ( महिला एवं पुरुष ) की प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर – 6 में छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंर्स एसोसिएशन एवं भिलाई पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन (राॅ ) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था।
इस प्रतियोगिता में धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली एवं अन्य जिलों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के जयेश पंजवानी ने 83 वेट कैटिगरी के ओपन बेंच प्रेस में 77.5 किलो का भार उठाकर स्वर्ण पदक एवं ओपन डेडलिफ्ट में 130 किलो का भार उठाकर स्वर्ण पदक तथा कुमारी मेघा भगत सीनियर वर्ग 63 वेट कैटिगरी के ओपन बेंच प्रेस मे 50 किलो का भार उठाकर स्वर्ण पदक एवं ओपन डेडलिफ्ट में 100 किलो का भार उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर ओवर ऑल में छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमन सीनियर 2024 का किताब अपने नाम दर्ज किया।
पदक पाकर मेघा ने अपने मेहनत का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सर्टिफाइड कोच उत्तम कुमार साहू को दिया है। यह चैंपियनशिप नेशनल सिलेक्शन के लिए भी आवश्यक था। नेशनल चैंपियनशिप गुजरात में आयोजित होने वाली है। पूर्व में भी कुमारी मेंघा भगत ने मुंबई में हुए राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता में भी अपना जौहर दिखा चुकी हैं तथा अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन हो चुका है जिसकी तैयारी वह गंगा जिम में दिन प्रतिदिन कर रही है।
इस चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक महेंद्र टेकम ,राष्ट्रीय निर्णायक मनीष जॅघेल,वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राजेश जॅघेल ,भिलाई टाइम्स के संपादक यशवंत साहू एवं छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंर्स एसोसिएशन के महासचिव राकेश साहू उपस्थित थे।

