Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
    • मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
    • कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
    • सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
    • रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
    • प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
    • निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण
    बिलासपुर

    हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण

    adminBy adminApril 29, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर संभाग से 127 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर में सन् 2024 में हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को हज का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें लोगों को हज कमेटी द्वारा किए गए इंतजाम और कुछ तबदीलियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों ने प्रशिक्षण लिया।

    दिनांक 28 अप्रैल 2024 रविवार को बिलासपुर शहर के लखीराम अग्रवाल सभागार में हज कमेटी के हज ट्रेनरों द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर की शुरुआत मास्टर्स ट्रेनर्स एवं सदस्य हज कमेटी कारी इमरान अशरफी साहब किबला ने तिलावते कुरान से की।

    हज यात्रियों को संबोधित करते हुए राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव डॉक्टर साजिद अहमद फारूकी द्वारा हज यात्रा के इंतजामात का विस्तृत विवरण देते हुए सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद दी।

    इसमें हज ट्रेनर हाजी सैय्यद सलीम अशरफ द्वारा हज की एहमियत और उसे सही ढंग से करने का तरीका वीडियो पॉवर पाइंट द्वारा एक एक बिन्दु को गहनता से समझाया। इसके बाद एयरपोर्ट के नियम और सऊदी अरब में जो कानून है, उनकी जानकारी दी। हज यात्रियों को कांसिलेट जनरल ऑफ इंडिया, जद्दा द्वारा तैयारी की गई हज फिल्म भी दिखाई गई।

    दिन भर चले इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मो. असलम खान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से डॉ. साजिद अहमद फारूकी साहब, सदस्य मोहम्मद इमरान के साथ ही मास्टर ट्रेनर्स एवं सदस्य हज कमेटी कारी मौलाना डॉ. इमरान अशरफी, हाजी अब्दुल रज्जाक, हाजी सैय्यद सलीम अशरफ, हाजी मो. अब्दुल हाशीर, अय्यूब अहमद, मुख्य वक्ता मौलाना व कारी इमरान अशरफी हज ट्रेनर्स एवं सदस्य हज कमेटी ने शिविर में शामिल बिलासपुर संभाग के कुल 127 हज यात्रियों को हज्ज़े बैतुल्लाह जियारत रसूल अल्लाह और जियारत मदीना और जियारत मक्का व अरकाने हज के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

    गौरतलब हो, कि हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। हज एक वार्षिक पवित्र तीर्थयात्रा है जहां मुस्लिम भाईचारा भी प्रदर्शित होता है। हज यात्रा करने के उद्देश्य से सऊदी अरब जाने से पहले हज यात्रियों का प्रशिक्षण आवश्यक होता है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के द्वारा प्रत्येक साल ‘आजमीने-हज’ के लिए प्रशिक्षण रखा जाता है। बिलासपुर में स्थित लखीराम अग्रवाल सभागार में इस बार भी हज पर जाने वाले लोगों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस बार यहां खास बात ये रही कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए एप हज सुविधा एप के संचालन का विशेष रूप से सभी को प्रशिक्षित किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम के तहत उमरा, हज, हज के 5 दिन, मदीना मुनव्वरा और मुकद्दस मकामात में न्यूनतम कठिनाइयों के साथ उपस्थिति के दौरान आवश्यक विभिन्न अनिवार्य रसम-श्रेष्ठ आचरण के लिए विस्तृत जानकारी और सलाह दी गई।

    प्रशिक्षण देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी से डॉ. कारी मौलाना ईमरान अशरफी – हज ट्रेनर्स एवं सदस्य हज कमेटी,हाजी अब्दुल रज्जाक खान, हज ट्रेनर्स एवं सदस्य हज कमेटी,मोहम्मद इमरान, सदस्य हज कमेटी, सैय्यद सलीम अशरफ, हज ट्रेनर,तौसीफ अहमद हज ट्रेनर,मोहम्मद अब्दुल हाशीर, हज ट्रेनर,डॉ.इरशाद खान, हज ट्रेनर,अय्यूब अहमद, हज ट्रेनर,आबिद कुरैशी हज ट्रेनर ने हज यात्रियों को मक्का और मदीना की यात्रा के दौरान रसद, हज के (धार्मिक) विधि, स्वास्थ्य मुद्दों, आवास, सुरक्षा प्रशिक्षण और अन्य चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। हज के अधिकांश धार्मिक क्रिया सिद्धांत असल में सैद्धांतिक के बजाय व्यावहारिक ज्यादा है। इसलिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम में शंकाओं एवं जिज्ञासा को दूर करने के लिए सवाल-जवाब के सत्र भी हुए। जाने वाले हाजियों से अपने मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की दरख्वास्त की गयी।

    प्रशिक्षण शिविर में मौजूद बिलासपुर संभाग के सभी हज यात्रियों को मास्टर ट्रेनरों ने हज का सफर शुरू करने से लेकर घर वापस आने तक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। हज यात्रा के संबंध में सऊदी सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए सामान के बारे में जानकारी दी। साथ ही हैंड बैग व बुकिंग लगेज में रखे जाने वाले सामान के बारे में भी बताया गया। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य ने हज यात्रियों को सचेत किया कि वे हज कमेटी आफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही सामान की पैकिंग करें। जांच के दौरान प्रतिबंधित सामान मिलने पर उसे निकालना पड़ेगा।

    हज यात्रियों की सूची इस प्रकार है जिनमे बिलासपुर से 31 पुरुष व 29 महिलाएं शामिल है।
    गौरेला पेंड्रा मरवाही से आठ पुरुष व चार महिलाएं, कोरबा से 15 पुरुष 15 महिलाएं, जांजगीर चांपा से 6 पुरुष 6 महिलाएं,रायगढ़ से दो पुरुष दो महिलाएं,मुंगेली से तीन पुरुष चार महिलाएं और शक्ति जिले से एक पुरुष एक महिला शामिल है। इस प्रकार 127 हज यात्री संभाग से इस फेरे में हज के लिए शामिल होंगे। प्रशिक्षण के दौरान,अकबर बक्शी, मुर्तजा वनक,सैय्यद मकबूल अली,मोहम्मद जुबेर, वहीदुल्ला खान,आरिफ खान, खालिद फरीदी, सैफुद्दीन खान बबलू इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के चेयरमैन इरशाद अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज,सचिव,रियाज अशरफी, सदस्य मोहम्मद जुबेर,इदरीस खान सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान

    November 24, 2026

    सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    By Khabar WorldNovember 25, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। फरार आरोपी…

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.