“समाज के विवाह योग्य वर वधूओं के सामूहिक विवाह के साथ होगा परिचय सम्मेलन”
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। “सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के द्वारा समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का सूर्यांश कन्या विवाह महामहोत्सव के के तहत “सूर्यांश सामूहिक आदर्श गौरव विवाह” छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय त्यौहार अक्षय तृतीया (अक्ती) के दिन 10 मई शुक्रवार को आयोजित किया गया है जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों के माता-पिता निर्धारित आवेदन पत्र पर आवेदन कर पंजीयन करा सकते हैं जो पूर्णतः निःशुल्क है। सामूहिक विवाह में पंजीयन करने की अंतिम तिथि 5 मई निश्चित किया गया है जिसमें सभी वर्गों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति प्रत्येक वर्ष “सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव” में सूर्यान्श सामूहिक आदर्श गौरव विवाह का आयोजन विगत दस वर्षों से करती आ रही है। विगत वर्ष 2023 में “सूर्यांश कन्या विवाह महामहोत्सव” के अंतर्गत 26 परिवारों के 13 जोड़े वर वधूओं का विवाह संपन्न कराया था। इसी क्रम में इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आदर्श सामूहिक गौरव विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें 202 परिवारों के वर वधुओं अर्थात 101 जोड़े वर वधुओं को परिणय सूत्र में बंधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सामूहिक विवाह के अलावा युवक युवती परिचय सम्मेलन, युवा शैक्षणिक विचार महासभा, युवा दिव्यांगजन महासम्मेलन, विधवा-विधुर पुनर्वास चिंतन शिविर एवं अति वरिष्ठजन व बुजुर्ग भेंट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि समाज में व्याप्त फिजूल खर्ची और दिखावे की संस्कृति का निर्वहन करते हुए माता-पिता और पालकों को अपने पुत्र-पुत्रियों के विवाह में अत्यधिक खर्च का सामना करना पड़ता है जिससे धन-संपत्ति, समय, सामर्थ्य और श्रम का अपव्यय होता है इसे रोककर समाज को आर्थिक विपन्नता से बचाने के लिए आदर्श विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें जरूरतमंदों के साथ समाज में बदलाव लाने के लिए संकल्पित आर्थिक रूप से सक्षम संपन्न और सभ्रांत माता पिता भी अपने पुत्र-पुत्रियों का विवाह कर एक आदर्श स्थापित करते हुए नई परंपरा की शुरुआत कर पालकों को सामूहिक विवाह के लिए प्रेरित करते हैं। सूर्यांश सामूहिक आदर्श गौरव विवाह के लिए आवेदन सूर्यांश विद्यापीठ, सूर्यांश धाम प्रांगण सिवनी (नैला) में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर या सूर्यांश कार्यालय सिवनी के फोन नंबर 7415769953 पर अथवा समिति के ईमेल suryansh.shiksha.samiti2013@gmail.com पर सम्पर्क करके आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाण पत्र के साथ जमा किया जा सकता है।

