कर्मा नृत्य दल,अर्केष्टा व लाइटिंग के साथ शामिल हुए हजारों लोग
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जांजगीर श्री राम की जन्मोंत्सव पूरे जांजगीर शहर में रही। आस पास के गावों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में जय श्री राम के नारे के साथ इस उत्सव पर भाग लिए।पूरे जांजगीर शहर में धूम मची रही।घर घर के सामने में रंगोली सजी रही एवम् दीप जलाई गई।ऐसे लगता था कि श्री राम अयोध्या से यहां पधारे थे।नैला भगवान परशुराम चौक से दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जांजगीर तक कई हजार की संख्या में बच्चों ,युवा वरिष्ठ जन से लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिए।इसके साथ ही नहरिया बाबा हनुमान मंदिर श्री राम मंदिर और गली,मुहल्ले के मंदिर में यह उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया।इस पैदल यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल रहे।
भाजपा,कांग्रेस के नेता शामिल हुए शोभायात्रा में
श्री राम जन्मोत्सव यात्रा में कांग्रेस ,भाजपा के नेता से लेकर भाजपा प्रत्यासी भी इस पैदल यात्रा में जय श्री राम के नारे लगाते हुए जुलूस में पैदल चलते दिखे।इस शोभा यात्रा में 35 महिलाओं का कर्मा नृत्य समूह फिर श्री राम जी भव्य घोड़े का रथ घोड़े द्वारा खींचा जा रहा था।रथ के दोनो तरफ स्पेशल लाइटिंग के साथ भठली बैंड के 60 सदस्यों का दल शामिल था।एवम् लंबी ट्राली में कहरा पारा का ऐतिहासिक शामिल रही।जिसमे स्वरूप में श्री राम हनुमान लक्ष्मण सीता निषाद राज अपनी विभिन्न भाव भंगिमा के साथ शामिल हुए। लाइव आर्केस्ट्रा का दल खुली ट्राली में भजन गाते हुए शोभा यात्रा के साथ साथ चले। साथ में महिलाओं ने हजारों की संख्या में भजन कीर्तन करते हुए शोभा यात्रा मान बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बच्चे नृत्य करते हुए भाग लिए। जगह-जगह मुख्य मार्ग के विभिन्न जगहों पर सामाजिक संस्थाओं के द्वारा जलपान ठंडे पर इत्यादि की व्यवस्था रखी गई थी। प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण ने अत्यधिक संख्या में इस यात्रा में भाग लिए।पूरे हिंदू समाज भाग लिए। राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी के भजन के साथ विशाल जुलूस निकाला यह जांजगीर में ऐतिहासिक जुलूस था।
22 जनवरी 2024 के बाद आज फिर से रिकॉर्ड टूटा
पूरे देश में करोड़ों लोग सड़कों पर उतरे और अपने सबसे लाडले आराध्य के जन्मोत्सव पर शामिल हुए। सड़कों पर फट गई चारों तरफ झांकियां। डीजे का हुब्बाण ताल जो देखे पैर अपनेआप थिरक गए। सब तरफ भगवा भगवा उत्साह चरम पर महिलाएं बच्चे युवा युक्तियों बस थिरक रहें थे। जिनकी श्रवण शक्ति और दृष्टि छेद हो चुकी है ऐसे वृद्धि भी मार्ग में पुष्प वर्षा कर रहे थे। बड़े-बड़े राजनेता पैदल चल रहे हैं थे महंत अपना अखाड़े से निकलकर सबको राम राम कर रहे थे। हर एक नगर उपनगर में अयोध्या जी की जन्म भूमि उत्तर आई है। ऐसा प्रतीत लग रहा था। लग रहा था।
याद कीजिए हमें यात्रा का मार्ग बदलना पड़ता था
याद कीजिए कभी भारत वर्ष में भगवा को अपशब्द समझा जाता था। क्या अमीर क्या गरीब क्या ग्रामीण क्या शहरी वाले क्या झुग्गी झोपड़ी वाले सब एक कतार में श्री राम जन्म उत्सव का शोभा यात्रा में नाच रहे हैं। आज उसका आस्वादन कर कृतकृत्यता अनुभव की जा रही है।कहीं-कहीं पर बदनाम बस्तियों से पत्थर बाजी होती थी और हमें तीतर भीतर होकर भाग जाना पड़ता था उल्टा पुलिस पहले तमाशबीन बन देखती रहती थी और बाद में हमारे ही लड़कों पर कार्यवाही करती थी।
राष्ट्र का शौर्य जग गया है। युगों से पदडलित दुखी प्रताड़ित हिंदू जाति प्रतिकार की मुद्रा में आ चुकी है।कोई अप्रिय करेगा उसे बक्शा नही जायेगा। कभी हमारे पास शोभा यात्रा में बजाने के दो तीन ही सेकुलर भजन हुआ करते थे देश भक्ति के नाम पर देश रंगीला और भक्ति के नाम पर वह निर्गुण प्यार से हम आगे ही नहीं बढ़ सके। आज एक से बढ़कर एक हजारों लाखों भजन शिव दुर्गा राम कृष्ण और भारत भक्ति से भरें पड़े हैं।

