khabarworld24.-रायपुर। मुंगेली जिले के धान उपार्जन केन्द्र में फर्जीवाड़ा करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के तीन अलग-अलग धान खरीदी केन्द्रों में पचास लाख रुपए से अधिक का फर्जीवाड़ा करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है. प्रकरण में ग्राम सिंघनपुरी धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी होरीलाल जायसवाल, पथरिया ग्राम जुनवानी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा और ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी बेदप्रकाश गबेल के विरुद्ध संबंधित थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है.
ग्राम सिंघनपुरी धान उपार्जन केन्द्र में चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 68958.40 क्विंटल हुआ है, जिसमें से 59096.51 क्विंटल परिदान के बाद 9861.89 क्विंटल धान शेष होना था, लेकिन भौतिक सत्यापन में 9043.20 क्विंटल धान पाया गया है. इस तरह से कुल 818.69 क्विंटल धान 25,37,939 रुपए कम पाए जाने पर होरीलाल जायसवाल के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध पंजीबद्ध कार्रवाई की गई. इसी तरह धान पथरिया ग्राम जुनवानी के धान खरीदी केन्द्र में चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 69797.60 क्विंटल हुआ है, जिसमें से 52331.32 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 17466.28 क्विंटल होना था, जबकि भौतिक सत्यापन करने से 17109.30 क्विंटल धान बचा हुआ है. इस तरह से 11,04,158 रुपए का शेष 356.18 क्विंटल धान कम पाया गया. वहीं ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में चालू सत्र 2023-2024 में 604 क्विंटल मोटा धान कीमत 18,72,400 रुपए का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, इस पर बेदप्रकाश गबेल के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई.
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

