नई दिल्ली। आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा स्टारर ‘सितारे ज़मीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज पैकेट साबित हुई है। रिलीज़ से पहले, फिल्म की खास चर्चा नहीं थी लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद लोगों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसके सितारे चमका दिए। फिर क्या था देखते ही देखते इसने कमाई का अंबार खड़ा कर लिया। हालांकि चौथा हफ्ता इसके लिए खास नहीं रहा और इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। चलिए यहां जानते हैं ‘सितारे ज़मीन पर’ ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आमिर खान की स्पोर्ट्स-कॉमेडी ड्रामा ‘सितारे ज़मीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चार हफ्ते पूरा कर चुकी है। इस दौरान इसने खूब कमाई की है और अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है। अब ये रिलीज के पांचवें हफ्ते में पहुंच चुकी है।
वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘सितारे ज़मीन पर’ ने पहले हफ्ते में 88.9 करोड़, दूसरे हफ्ते में 46.5 करोड़, तीसरे हफ्ते में 18.95 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं 22वें दिन फिल्म की कमाई 90 लाख, 23वें दिन 2.5 करोड़, 24वें दिन 2.85 करोड़, 25वें दिन 60 लाख, 26वें दिन 80 लाख और 27वें दिन 50 लाख का कारोबार किया
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सितारे ज़मीन पर’ ने रिलीज के 28वें दिन 46 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘सितारे ज़मीन पर’ की 28 दिनों की कुल कमाई अब 162.96 करोड़ रुपये हो गया है।
‘सितारे ज़मीन पर’ ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन
“सितारे ज़मीन पर” ने 28 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 162.96 करोड़ की कमाई की है। जीएसटी सहित, इसका कुल कलेक्शन 191 करोड़ से ज्यादा हो गया है। विदेशों में, इसने 27 दिनों में अब तक 67 करोड़ की कमाई की है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर, इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 257.79 करोड़ की कमाई की है। वहीं 28वें दिन की कमाई मिलाकर वर्ल्डवाइड इसने 258 करोड़ कमा लिए हैं।
‘सितारे ज़मीन पर’ स्टार कास्ट
‘सितारे ज़मीन पर’ की स्टार कास्ट की बात करे तो फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा ने अहम रोल प्ले किया है। वहीं फिल्म में 10 न्यूरोडाइवर्जेंट कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा
- ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


