Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

    November 29, 2026

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    November 29, 2026

    मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • मुंगेली में कल भाजपा किसान मोर्चा का महामंथन: जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में जुटेंगे दिग्गज
    • लोकतंत्र की आधारशिला पर मंथन: मुंगेली में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी और संकल्प कार्यक्रम आयोजित
    • कांकेर के मेंड्रा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 लाख के इनामी DVCM चंदर कतलाम समेत 5 माओवादी गिरफ्तार, मंगेश फरार
    • सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन
    • गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    रायपुर

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 29, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सनातन धर्म और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति, राजिम कुंभ में प्रतिवर्ष मिलता था महाराजका सानिध्य और आशीर्वाद : मंत्री अग्रवाल

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर, निर्वाण पीठाधीश्वर एवं बीकानेर राजघराने के राजगुरु परम पूज्य स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वामी विशोकानंद भारती महाराज 74 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में ब्रह्मलीन हो गए। उनके ब्रह्मलीन होने से देशभर के संत समाज, शिष्यों एवं श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।
    मंत्री अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि परम पूज्य स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, वैदिक संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक चेतना के जागरण एवं मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका तपस्वी जीवन, त्याग, सादगी, विद्वता और सेवाभाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका ब्रह्मलीन होना न केवल संत समाज, बल्कि संपूर्ण सनातन धर्म और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
    मंत्री अग्रवाल ने स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के छत्तीसगढ़ से आत्मीय जुड़ाव का स्मरण करते हुए कहा कि महाराजप्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में विख्यात पवित्र तीर्थस्थल राजिम में आयोजित राजिम कुंभ में पधारकर अपना सानिध्य एवं आशीर्वाद प्रदान करते थे। उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन, अमृतमयी वाणी और दिव्य आशीर्वाद से प्रदेश के श्रद्धालु लाभान्वित होते रहे हैं। राजिम कुंभ की आध्यात्मिक गरिमा को बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महाराजका छत्तीसगढ़ के प्रति विशेष स्नेह और आत्मीयता सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगी। राजिम कुंभ में उनके सानिध्य और आशीर्वाद की कमी हमेशा महसूस होगी।
    मंत्री अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक शिक्षा और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रखर संवाहक थे। उन्होंने अपने ज्ञान, साधना और आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से समाज को धर्म, सदाचार, मानवता, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके जीवन के उच्च आदर्श आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।
    उल्लेखनीय है कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का देश के संत समाज में अत्यंत सम्मानजनक स्थान था। वे काशी के गोविंद मठ की आचार्य परंपरा के छठवें संत थे। 24 मार्च 2014 को काशी में विधि-विधानपूर्वक उनका आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किया गया था। वे सनातन धर्म की प्रमुख 13 अखाड़ा परंपराओं में शामिल पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में धर्म और संस्कृति की सेवा में निरंतर सक्रिय रहे।
    स्वामी विशोकानंद भारती महाराज बीकानेर राजघराने के राजगुरु भी थे। हरिद्वार, बीकानेर और गुजरात में स्थित आश्रमों के माध्यम से उन्होंने आध्यात्मिक चेतना के प्रसार और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुजरात और पंजाब में गुरुकुल पद्धति पर आधारित सात शिक्षण संस्थाओं के संचालन के माध्यम से उन्होंने वैदिक शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उल्लेखनीय कार्य किया। हरिद्वार में सोमेश्वर धाम की स्थापना भी उनके महत्वपूर्ण आध्यात्मिक योगदानों में शामिल है।
    महाराजके ब्रह्मलीन होने पर महानिर्वाणी अखाड़े में 16 दिवस तथा जूना अखाड़े में तीन दिवस का शोक घोषित किया गया है। राजस्थान के बीकानेर स्थित राजगुरु मठ में आज 29 नवंबर को उनका समाधि संस्कार निर्धारित है।
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान राजीव लोचन और भगवान भोलेनाथ से ब्रह्मलीन संत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा समस्त संत समाज, शिष्यों, अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि पूज्य महाराजभले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, किंतु उनकी पावन शिक्षाएं, आध्यात्मिक विरासत और दिव्य आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    November 29, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,345
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

    By Khabar WorldNovember 29, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें…

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    November 29, 2026

    मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 29, 2026

    मुंगेली में कल भाजपा किसान मोर्चा का महामंथन: जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में जुटेंगे दिग्गज

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    खैरागढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, युवाओं और डिजिटल सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

    November 29, 2026

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    November 29, 2026

    मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 29, 2026

    मुंगेली में कल भाजपा किसान मोर्चा का महामंथन: जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में जुटेंगे दिग्गज

    November 29, 2026

    लोकतंत्र की आधारशिला पर मंथन: मुंगेली में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी और संकल्प कार्यक्रम आयोजित

    November 29, 2026

    कांकेर के मेंड्रा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 लाख के इनामी DVCM चंदर कतलाम समेत 5 माओवादी गिरफ्तार, मंगेश फरार

    November 29, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.