Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन

    November 29, 2026

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन
    • गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय
    • छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर
    • मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    • माना में 76वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न: छत्तीसगढ़ पुलिस बल को मिले 642 नए आरक्षक, 208 महिला जवान भी शामिल
    • अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला; SI व आरक्षक समेत तीन घायल, सेल्समैन की हालत गंभीर
    • AI ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की ठगी का मामला: दीपक टंडन के सिंडिकेट का साला कोमल चौबे भी गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन
    बिज़नेस

    सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 29, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। मौसम बदलने के साथ शरीर की जरूरतें भी बदलने लगती हैं। गर्मियों में जहां शरीर को ठंडक और ज्यादा पानी की जरूरत होती है, वहीं सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक पर खास ध्यान देना पड़ता है। ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण त्वचा रूखी होने लगती है, होंठ फटने लगते हैं और कई लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां भी होने लगती हैं। ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए कुछ नियम बहुत मददगार साबित होते हैं।
    आयुर्वेद में मौसम के अनुसार खानपान और दिनचर्या में बदलाव करने की इस प्रक्रिया को ‘ऋतुचर्या’ कहा जाता है। इसका उद्देश्य बदलते मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करना है। अगर आप भी इस सर्दी अपनी सेहत और त्वचा का बेहतर ख्याल रखना चाहती हैं, तो आयुर्वेद के इन आसान नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं।
    पौष्टिक और पर्याप्त भोजन करें- सर्दियों में शरीर की पाचन शक्ति यानी जठराग्नि मजबूत रहती है। इस वजह से शरीर भारी और पौष्टिक भोजन को भी अच्छी तरह पचा सकता है। इसलिए इस मौसम में अपनी भूख और शारीरिक जरूरत के अनुसार पर्याप्त भोजन करना चाहिए। दूध और नए अनाज को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि जरूरत से ज्यादा खाना शुरू कर दें।
    हरी सब्जियों और मौसमी फलों को दें जगह- सर्दियों में बाजार में कई तरह की ताजी हरी सब्जियां और मौसमी फल मिलते हैं। इस मौसम में गाजर, मूली, मेथी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा मौसमी फलों का सेवन भी करें। बहुत ज्यादा ठंडी चीजें खाने-पीने से बचें, खासकर अगर उनसे आपको परेशानी होती है।
    सरसों के तेल से करें मालिश- सर्दियों में त्वचा की नमी कम होने लगती है। इसकी वजह से त्वचा रूखी, बेजान और खिंची हुई महसूस हो सकती है। ऐसे में नहाने से पहले सरसों के तेल से शरीर की हल्के हाथों से मालिश करें। इससे त्वचा को नमी मिलती है और रूखेपन से राहत मिलती है। मालिश के लिए अपनी त्वचा के अनुकूल तेल का चुनाव करें।
    फटे होंठों पर लगाएं मलाई या घी- ठंडी और शुष्क हवाओं का सबसे ज्यादा असर होंठों पर दिखाई देता है। इस वजह से होंठ रूखे होने लगते हैं और कई बार उनमें दरारें भी पड़ जाती हैं। ऐसे में होंठों पर थोड़ी सी दूध की मलाई या घी लगा सकते हैं। इससे होंठों को नमी मिल सकती है और रूखापन कम करने में मदद मिलती है।
    होंठों की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में दो चम्मच पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को होंठों पर लगाएं। इससे होंठों को नमी देने में मदद मिल सकती है। अगर होंठ फटे हुए हैं या उनमें जलन हो रही है, तो किसी भी चीज को लगाने से पहले सावधानी बरतें।
    इन बातों का भी रखें ध्यान- आयुर्वेद के ऋतुचर्या नियमों के अनुसार, मौसम के हिसाब से खानपान और दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी है। पर्याप्त भोजन करें, मौसमी सब्जियां और फल खाएं और त्वचा को रूखा होने से बचाएं। साथ ही पर्याप्त पानी पीना न भूलें। इन छोटी-छोटी आदतों से सर्दियों में सेहत और त्वचा दोनों का ख्याल रखने में मदद मिल सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सर्दियों में सुपरफूड मूली: कम कैलोरी और भरपूर पोषक तत्वों से सेहत को 7 बड़े फायदे

    November 28, 2026

    पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय

    November 26, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,345
    Don't Miss
    बिज़नेस

    सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन

    By Khabar WorldNovember 29, 20260

    नई दिल्ली। मौसम बदलने के साथ शरीर की जरूरतें भी बदलने लगती हैं। गर्मियों में…

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन

    November 29, 2026

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    November 29, 2026

    माना में 76वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न: छत्तीसगढ़ पुलिस बल को मिले 642 नए आरक्षक, 208 महिला जवान भी शामिल

    November 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.