खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायपुर में होने वाले 5 आयोजनों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह जशपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां वह सुबह 11 बजे सरगांव वाटर पार्क ओपन थियेटर में पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे।
वहीं दोपहर 2 बजे राजमोहिनी देवी भवन जाएंगे। मुख्यमंत्री साय संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रमों के बाद शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री राजधानी में निजी होटल में शाम 6 बजे आयोजित CODECON कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त शाम 7:20 बजे एसबीआईएमएस, मोवा पहुंचकर Tarang 2।0- State Youth Medical Fest 2026’ के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर
- मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- माना में 76वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न: छत्तीसगढ़ पुलिस बल को मिले 642 नए आरक्षक, 208 महिला जवान भी शामिल
- अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला; SI व आरक्षक समेत तीन घायल, सेल्समैन की हालत गंभीर
- AI ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की ठगी का मामला: दीपक टंडन के सिंडिकेट का साला कोमल चौबे भी गिरफ्तार
- दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह
- स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी


