Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

    November 28, 2026

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह
    • स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय
    • गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय
    • रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 28, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल

    14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन, छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकार सम्मानित

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह आज राजधानी रायपुर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। साहित्यिक कृतियों के विमोचन, छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म के लोकार्पण, साहित्यकारों के सम्मान, साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन से सुसज्जित यह आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा की समृद्ध साहित्यिक परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और भाषायी स्वाभिमान का साक्षी बना।
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के अधिकाधिक उपयोग तथा नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का आह्वान किया।
    समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रभात मिश्रा, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संस्कृति एवं राजभाषा संचालक डॉ. संजय कन्नौजे तथा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए साहित्यकार, कवि, लेखक एवं छत्तीसगढ़ी भाषा प्रेमी उपस्थित रहे।
    छत्तीसगढ़ी भाषा के मान-सम्मान को और बढ़ाने का लें संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है। हमारे लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी की मिठास और आत्मीयता झलकती है। छत्तीसगढ़ी भाषा पीढ़ियों से हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी भाषा की वास्तविक समृद्धि उसके अधिकाधिक उपयोग और नई पीढ़ी से जुड़ाव में निहित होती है। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करने के साथ ही इसे दैनिक व्यवहार, साहित्य, शिक्षा और रचनात्मक अभिव्यक्ति में अधिक से अधिक स्थान देना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर हम सभी अपनी मातृभाषा के मान-सम्मान को और बढ़ाने तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें, ताकि हमारी भाषा की मिठास और सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक अक्षुण्ण बनी रहे।
    घर-परिवार और कामकाज में बेहिचक करें मातृभाषा का उपयोग: संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
    संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल एक बोली या भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद, हमारी लोक संस्कृति की पहचान और हमारे हृदय से जुड़ी एक भावनात्मक डोर है। जब किसी दूसरे प्रदेश में हमें अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा सुनने को मिलती है, तो हमारा मन आनंद से भर उठता है। ऐसा लगता है, मानो हम अपने गांव और घर के आंगन में आ गए हों। यही अपनी मातृभाषा के प्रति हमारे आत्मीय जुड़ाव की विशेषता है।
    मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राजभाषा दिवस के इस विशेष अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि अपने बच्चों को भी छत्तीसगढ़ी भाषा सिखाएंगे, अपने घर-परिवार और दैनिक कामकाज में बिना किसी संकोच के छत्तीसगढ़ी बोलेंगे तथा अपनी मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    स्थानीय भाषा में प्रारंभिक शिक्षा से बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिलेगा बढ़ावा: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़े रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ब्रिटिश शासनकाल की शिक्षा नीति और मैकाले का संदर्भ देते हुए कहा कि किसी भी समाज की भाषा और संस्कृति उसकी मूल पहचान होती है। अपनी भाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा स्थानीय बोली और भाषा में होनी चाहिए, जिससे वे शिक्षा को सहजता से समझ सकें और ज्ञान को बेहतर ढंग से आत्मसात कर सकें। इससे बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व के विकास को भी नई दिशा मिल सकती है।
    उन्होंने अपने स्कूली जीवन से लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन तक के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अन्य भाषाओं को भी सीखें। अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं का ज्ञान अर्जित करें, लेकिन अपनी मातृभाषा और संस्कृति को कभी न छोड़ें। अपनी भाषा के प्रति गौरव और आत्मविश्वास का भाव सदैव बनाए रखना चाहिए।
    छत्तीसगढ़ी बोलने में संकोच नहीं, गौरव का अनुभव करें : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से पहले ग्रामीण अंचलों से शहर आने वाले अनेक लोगों में छत्तीसगढ़ी बोलने को लेकर संकोच का भाव रहता था। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन और छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा मिलने के बाद इस स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी बोलने में हीनभावना का अनुभव करने वाली मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है। हमें अपनी मातृभाषा बोलने में गौरव का अनुभव करना चाहिए।
    यादव ने छत्तीसगढ़ी भाषा की प्राचीनता और समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि हीरालाल काव्योपाध्याय ने वर्ष 1885 में ही छत्तीसगढ़ी भाषा का व्याकरण तैयार कर दिया था। यह हमारी भाषा की समृद्ध साहित्यिक एवं व्याकरणिक परंपरा का परिचायक है।
    स्कूल शिक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खानपान, रहन-सहन, जीवनशैली, लोकाचार और सांस्कृतिक परंपराओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति अत्यंत समृद्ध और विशिष्ट है। हमें आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए भी अपनी भाषा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए।
    समारोह को विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी संबोधित किया। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
    14 साहित्यिक कृतियों के विमोचन से समृद्ध हुआ छत्तीसगढ़ी साहित्य का भंडार
    राजभाषा दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य के विविध आयामों को समृद्ध बनाने वाली 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया गया। इनमें अरविंद मिश्र की ‘नोहर-छोहर छत्तीसगढ़’, बिसरू राम कुर्रे की ‘माटी के लाल’, गणेश्वर पटेल की ‘आखर अउ अंजोर’, श्रीमती पद्मा साहू ‘पर्वणी’ की ‘उधारी के सुवासा’, श्रीमती सुमित्रा साहू की ‘छत्तीसगढ़ के गहना-गुरिया परिधान’, रामकुमार वर्मा की ‘जसगीत झांकी भाग-02’, अमोल दास टंडन की ‘मय माटी अंव रे झन बाटव ये देश ल’, बलराम मिर्झा की ‘धर्म क्रांति के अगवा’, सुप्रिया देवांगन की ‘माटी के सिरजाय छंद’, श्रीमती सुधा वर्मा (डॉ. सत्यभामा आडिल) की ‘अंचरा के धागा’, श्रीमती सुधा वर्मा की ‘ठउर खोजत बसंत’, डोरे लाल कैवर्त की ‘अमृत गंगार’, बंशीधर लाल की ‘सियान के गोठ’ तथा डूमन लाल ध्रुव की ‘जिनगी बिरथा नइ जाय’ शामिल हैं।
    इन साहित्यिक कृतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोकजीवन, सामाजिक सरोकारों, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों, सांस्कृतिक मूल्यों और जनभावनाओं के विविध स्वरूपों को पाठकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साहित्यिक कृतियों का विमोचन छत्तीसगढ़ी भाषा में मौलिक लेखन और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
    छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म ‘मोर भाखा’ का हुआ लोकार्पण
    राजभाषा दिवस समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म ‘मोर भाखा’ का भी लोकार्पण किया गया। छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रचार-प्रसार में साहित्य के साथ-साथ दृश्य-श्रव्य माध्यमों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे रचनात्मक प्रयास छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति आत्मीयता और गौरव की भावना को सुदृढ़ करने तथा नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा से जोड़ने में सहायक होंगे।
    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकारों का हुआ सम्मान
    समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के पांच साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इनमें गरियाबंद जिले के मकसूदन राम साहू ‘बरीवाला’, रायगढ़ जिले की श्रीमती सुधा देवांगन, सरगुजा जिले के बतौली निवासी सुदामा राम गुप्ता तथा रायपुर जिले के ईश्वर साहू ‘बंधी’ एवं गोविंद धनगर शामिल हैं।
    साहित्यकारों का यह सम्मान छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही नई पीढ़ी के रचनाकारों को साहित्य सृजन के लिए प्रेरित करने का माध्यम बना। इस अवसर पर अतिथियों को छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप ‘मया चिन्हारी’ भी भेंट की गई।
    ‘पुरखा के सुरता’ में स्मरण किया गया डॉ. सत्यभामा आडिल का अमूल्य साहित्यिक योगदान
    राजभाषा दिवस समारोह के दूसरे सत्र में ‘पुरखा के सुरता’ विषय पर साहित्यिक परिचर्चा आयोजित की गई। यह परिचर्चा छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ साहित्यकार, कवयित्री, शिक्षाविद् एवं लोक संस्कृति की अध्येता स्वर्गीय डॉ. सत्यभामा आडिल को समर्पित रही। परिचर्चा में डॉ. कल्पना मिश्रा एवं डॉ. रेशमा अंसारी ने वक्ता के रूप में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं साहित्यिक योगदान पर विचार व्यक्त किए।
    स्वर्गीय डॉ. सत्यभामा आडिल ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जन्म 1 जनवरी 1944 को दुर्ग जिले के ग्राम पंदर में हुआ था। हिंदी साहित्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने अध्यापन, साहित्य सृजन एवं शोध के माध्यम से छत्तीसगढ़ की भाषायी और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। वे शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में हिंदी विभागाध्यक्ष तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कला संकाय की अधिष्ठाता भी रहीं।
    उनकी प्रमुख साहित्यिक कृतियों में ‘छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य’, ‘क्वांर की दुपहरी’, ‘संत धर्मदास’, ‘छत्तीसगढ़ी व्यावहारिक शब्दकोश’ एवं ‘जनपदीय भाषा-साहित्य छत्तीसगढ़ी’ शामिल हैं। साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पंडित सुंदरलाल शर्मा राज्य सम्मान, हरि ठाकुर सम्मान, लोक विभूति सम्मान, ग्राम्य भारती सम्मान एवं विशिष्ट साहित्य शिखर सम्मान सहित अनेक सम्मानों से नवाजा गया।
    डॉ. आडिल ने अपनी साहित्यिक साधना और शोध कार्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, लोकगीतों, लोकगाथाओं एवं सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। महिला सशक्तीकरण, सामाजिक एकता और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। ‘पुरखा के सुरता’ साहित्यिक परिचर्चा उनके साहित्यिक अवदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और नई पीढ़ी को उनके रचनात्मक योगदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर बनी।
    कवि सम्मेलन में गूंजे छत्तीसगढ़ी माटी के स्वर, साहित्य की रसधारा में डूबे श्रोता
    राजभाषा दिवस समारोह के तीसरे सत्र में आयोजित छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन में प्रदेश के प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं से आयोजन में चार चांद लगा दिए। कवियों ने छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास, लोकजीवन की सहजता, माटी से जुड़ी संवेदनाओं और सांस्कृतिक विविधता को अपनी रचनाओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया। छत्तीसगढ़ी भाषा में भावों की सहज और प्रभावशाली अभिव्यक्ति ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
    कवि सम्मेलन में बिहारी लाल साहू, रमेन्द्रनाथ मिश्र, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. पी.सी. लाल यादव, अरुण निगम, किशोर तिवारी, डी.पी. पारकर, श्रीमती सुधा वर्मा, अरविंद मिश्र, रामनाथ साहू, राकेश तिवारी, दानी प्रसाद शर्मा, हेमलाल निर्माेही, विजय मिश्रा, रूपेश तिवारी, विवेक तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, काशीपुरी कुंदन, सुरेश गंगवार, राजाराम रसिक, इंद्रदेव यदु सहित अन्य कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।
    कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी भाषा का साहित्यिक सौंदर्य, शब्दों की मिठास और लोकजीवन से जुड़ी संवेदनाएं साकार होती नजर आईं। कवियों की प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ी भाषा की अभिव्यक्ति क्षमता और समृद्ध काव्य परंपरा को रेखांकित किया।
    राजभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का विमोचन
    छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की पूर्व संध्या मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं छत्तीसगढ़ी पंचांग ‘बछर’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रकाशन से जुड़े सभी साहित्यकारों, संपादक मंडल एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, लोकजीवन और पीढ़ियों से संजोई गई परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ छत्तीसगढ़ी साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी, वहीं पंचांग ‘बछर’ हमारी पारंपरिक कालगणना, लोकपर्वों और सांस्कृतिक मान्यताओं से नई पीढ़ी को परिचित कराने में उपयोगी सिद्ध होगा।
    मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प के साथ संपन्न हुआ समारोह
    छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश की भाषायी एवं सांस्कृतिक अस्मिता को सुदृढ़ करने, साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बना। समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति गौरव की भावना को और अधिक मजबूत करने तथा दैनिक जीवन, शिक्षा, साहित्य, सिनेमा और रचनात्मक गतिविधियों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
    समारोह का मंच संचालन विजय मिश्रा ‘अमित’ एवं श्रीमती संध्यारानी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए साहित्यकार, कवि, लेखक, भाषा प्रेमी, गणमान्य नागरिक तथा संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    November 28, 2026

    राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

    November 28, 2026

    SBI बाल्को शाखा में ₹93.60 लाख से अधिक के गबन मामले में पूर्व मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा गया

    November 28, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,345
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldNovember 28, 20260

    मुख्यमंत्री साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं…

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

    November 28, 2026

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

    November 28, 2026

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

    November 28, 2026

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

    November 28, 2026

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.