Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

    November 28, 2026

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय
    • गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय
    • रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    • इन्द्रावती के जंगल में जमीन के नीचे मिला 4.53 करोड़ का माओवादी डम्प, 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद
    • धान की उपज का मिला बेहतर दाम, महेश कुमार नेताम को मिला एक लाख रुपए से अधिक का आर्थिक संबल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय
    छत्तीसगढ़

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 28, 2026Updated:November 28, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री साय

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के पहले पंचायत आधारित 280 किलोवाट ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र का किया लोकार्पण

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी स्रोत हों। जशपुर जिले की ग्राम पंचायत कुंजारा ने सौर ऊर्जा के माध्यम से इस दिशा में एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। अब कुंजारा न केवल बिजली का उत्पादन करेगा, बल्कि उससे होने वाली आय का उपयोग गांव के विकास में भी कर सकेगा। यह पहल प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायी बनेगी।
    मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजारा में 2 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 280 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण कर रहे थे। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत स्थापित यह छत्तीसगढ़ की अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें सौर ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से ग्राम पंचायत को नियमित आय उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की व्यवस्था की गई है।
    मुख्यमंत्री साय ने ग्रामवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि कुंजारा अब बिजली उत्पादन के साथ आय अर्जित करने वाली ग्राम पंचायत के रूप में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा के माध्यम से देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प लिया है, कुंजारा की यह परियोजना उसी संकल्प को गांव की धरती पर साकार करने का उदाहरण है।
    ग्राम पंचायत को हर साल होगी लगभग 18.75 लाख रुपये की आय
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सौर ऊर्जा संयंत्र प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन करने में सक्षम होगा। संयंत्र से उत्पादित बिजली सीधे विद्युत ग्रिड में प्रवाहित की जाएगी। वर्चुअल नेट मीटरिंग के माध्यम से इस बिजली का समायोजन जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों की विद्युत खपत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजारा को 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से लाभांश प्राप्त होगा। इससे ग्राम पंचायत को सालाना अनुमानित 18.75 लाख रुपये की आय होगी। इस राशि का उपयोग ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर गांव की आवश्यकताओं, अधोसंरचना निर्माण और स्थानीय विकास कार्यों में किया जा सकेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना ग्राम पंचायतों को अपनी आय के स्रोत विकसित करने की नई दिशा दिखाएगी। आने वाले समय में कुंजारा प्रदेश की अन्य पंचायतों के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का रोल मॉडल बनेगा।
    मुख्यमंत्री ने की सीसी सड़क और दो सामुदायिक भवनों की घोषणा
    मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में ग्रामवासियों की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम पंचायत कुंजारा में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण, टोली में सामुदायिक भवन निर्माण तथा कुंजारा में शिव मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और गांवों को विकास के नए अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं के विकास से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, वहीं बिजली पर होने वाले खर्च में भी बचत होती है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
    उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का लाभ गांवों और आम नागरिकों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। कुंजारा की यह पहल दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी जा सकती है।
    वर्चुअल नेट मीटरिंग से शासकीय कार्यालयों के बिजली बिल में होगी बचत
    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत जशपुर के प्रस्ताव पर कुंजारा में 2 करोड़ रुपये की लागत से 280 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र स्वीकृत किया गया है। इस संयंत्र की स्थापना छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा उच्च दक्षता वाली आधुनिक तकनीक के माध्यम से की गई है।
    परियोजना के अंतर्गत सौर संयंत्र से उत्पादित बिजली सीधे ग्रिड में प्रवाहित होगी। उत्पादन की गणना के लिए संयंत्र स्थल पर नेट मीटर लगाया गया है, जिससे प्रतिदिन उत्पादित विद्युत यूनिटों का लेखा-जोखा रखा जाएगा।
    जशपुर जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के विद्युत मीटरों को वर्चुअल नेट मीटरिंग व्यवस्था के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से अनुबंधित किया गया है। इस व्यवस्था से सौर संयंत्र द्वारा ग्रिड में प्रवाहित बिजली का समायोजन संबंधित शासकीय कार्यालयों की विद्युत खपत के साथ किया जाएगा।
    इससे शासकीय कार्यालयों के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी। इस बचत में से निर्धारित लाभांश 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से ग्राम पंचायत कुंजारा के खाते में नियमित रूप से जमा किया जाएगा। परियोजना के संचालन एवं लाभांश वितरण के संबंध में विद्युत विभाग, ग्राम पंचायत कुंजारा और जनपद पंचायत कुनकुरी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किया गया।
    अन्य ग्राम पंचायतों के लिए रोल मॉडल बनेगा कुंजारा
    कुंजारा में स्थापित यह सौर ऊर्जा संयंत्र ग्राम पंचायतों की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अभिनव प्रयोग है। अब तक ग्राम पंचायतों को अधिकांश विकास कार्यों के लिए शासकीय अनुदान एवं विभिन्न योजनाओं से प्राप्त राशि पर निर्भर रहना पड़ता था। इस परियोजना से ग्राम पंचायत को नियमित आय का एक स्थायी स्रोत उपलब्ध होगा।
    सौर ऊर्जा से अर्जित आय का उपयोग ग्राम सभा की सहमति से स्थानीय विकास और जनसुविधाओं के विस्तार में किया जा सकेगा। इससे पंचायत की वित्तीय क्षमता मजबूत होगी और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिलेगी।
    कुंजारा की इस पहल की सफलता से प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों को भी सौर ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से आय के नए स्रोत विकसित करने की प्रेरणा मिलेगी। यह मॉडल भविष्य में ग्रामीण स्वावलंबन और विकेंद्रीकृत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व विधायक रोहित साय, उपेंद्र यादव, ग्राम पंचायत कुंजारा के सरपंच, पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

    November 28, 2026

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 28, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,345
    Don't Miss
    रायपुर

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    By Khabar WorldNovember 28, 20261

    हमारी बोली-भाषाएं हमारी सांस्कृतिक समृद्धि की पहचान, इनका मान बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ी…

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

    November 28, 2026

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

    November 28, 2026

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

    November 28, 2026

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

    November 28, 2026

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 28, 2026

    राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

    November 28, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि

    November 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.