खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला मुंगेली के तत्वावधान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर परिसर के सामने संविधान दिवस कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीवन बंजारा ने उपस्थित लोगों को संविधान दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का पालन करना हम सभी का नैतिक एवं नागरिक दायित्व है।
उन्होंने उपस्थित सामाजिक बंधुओं, युवाओं एवं नागरिकों से संविधान के प्रति जागरूक रहने, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करने तथा संविधान की रक्षा, सम्मान एवं संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता, समानता, भाईचारा एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा उसके मूल आदर्शों एवं मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
Trending
- मुंगेली में कल भाजपा किसान मोर्चा का महामंथन: जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में जुटेंगे दिग्गज
- लोकतंत्र की आधारशिला पर मंथन: मुंगेली में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी और संकल्प कार्यक्रम आयोजित
- कांकेर के मेंड्रा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 लाख के इनामी DVCM चंदर कतलाम समेत 5 माओवादी गिरफ्तार, मंगेश फरार
- सर्दियों में फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम, बीमारियों से बचाव और हेल्दी रहेगी स्किन
- गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय
- छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री के पार, राजधानी रायपुर में सुबह दिखा कोहरे का असर
- मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल


