खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा संगम के तहत बलरामपुर रामानुजगंज जिले के आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ के बहुउद्देशीय केंद्र आमाकोना और कुसमी विकासखंड के बहुउद्देशीय केंद्र चंपानगर में शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को विशेष रूप से चिकित्सा सेवा का लाभ मिला।
पीएम जनमन क्षेत्र के ग्राम पोड़ीखुर्द स्थित आमाकोना बहुउद्देशीय केंद्र में पीएम जनमन योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचीं। यूनिट में ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर मापा गया, शुगर की जांच की गई और आगे की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। जरूरतमंदों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और परामर्श भी दिया गया। अस्पताल तक जाने की दूरी और समय की बचत होने से ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इन सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में 42 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हुए। सभी बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापकर उनकी पोषण स्थिति का आकलन किया गया और अभिभावकों को उनके बेहतर विकास के लिए परामर्श दिया गया। पूरक पोषण आहार के 15 पात्र हितग्राहियों को सुपोषण किट वितरित किया गया। ग्रामीणों को कुपोषण के कारण और रोकथाम, मातृ पोषण, शिशु आहार तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
Trending
- विशेष लेख : राज्योत्सव-2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनहित में मजबूत पहल
- सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 19 लाख रुपए के लोन के लालच में शिक्षिका और बेटे की निर्मम हत्या, शातिर आरोपी गिरफ्तार
- खाद्य विभाग का सर्वर सुचारु, राशनकार्ड सेवाएं नियमित जारी; आयुष्मान कार्ड रुकावट की खबर को विभाग ने बताया भ्रामक
- विकसित भारत 2047: मुख्य सचिवों के आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय मंथन
- मुंगेली पुलिस का बड़ा खुलासा: 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की सनसनीखेज हत्या का मामला सुलझा, प्रेमी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- मुंगेली में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के साथ अगले वर्ष फिर आने का दिया निमंत्रण
- बलरामपुर जिले के सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य और पोषण शिविर: मोबाइल मेडिकल यूनिट से ग्रामीणों को मिला घर-द्वार पर उपचार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की


