खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शिक्षिका और उसके बेटे की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पैसों के लालच में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था।नक्शे देखें
बता दें कि 10 अक्टूबर को जयनगर थाना क्षेत्र में महावीरपुर कालीघाट रोड के पास मुख्य मार्ग से करीब 25 मीटर की दूरी पर सुजल बरेठ (18) का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया था। वहीं उसकी मां रजनी बरेठ का शव केशवनगर स्थित घर में संदिग्ध हालत में मिला था, जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर से आरोपी प्रवेश कुमार तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी प्रवेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह ऑटो पार्टस का काम करता है और पैसों की तंगी के चलते उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी और मृतका रजनी बरेठ एक ही स्कूल में पदस्थ थी। आरोपी को उसकी पत्नी ने बताया था कि रजनी ने 19 लाख रूपए का लोन लिया हैं, जिसके बाद आरोपी इस रकम को हड़पने के लिए उसके घर पहुंचा और उससे पैसों की मांग की। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और उसने स्टील की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसने बाथरूम में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना के बाद हत्या का राज खुलने के डर से आरोपी ने रजनी के बेटे सुजल बरेठ को भी मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को उसने बड़े शातिराना तरीके से अंजाम दिया। पहले तो उसे गुमराह किया कि उसकी मां हमारे घर पर है और फिर घुमाने के बहाने उसे कार में अपने साथ ले गया। खिलाने-पीलाने के बाद लौटते हुए राई जंगल में ले गया और वहां उसकी सीमेंट के खंभे के टुकड़े से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने वारदात के बाद मृतका का मोबाइल, घर के पेपर और ज्वेलरी अपने ससुराल अंबिकापुर में रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इतना ही नहीं वारदात में शामिल कार, स्टील की बोतल और सीमेंट के खंभे का टुकड़ा को भी जब्त कर लिया है।
Trending
- कांग्रेस और विपक्ष कर रहे हैं वोट चोरी का झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश – संतोष पाण्डेय
- मुंगेली में ‘सेवा सेतु’ पहल का कमाल: ग्राम तरवरपुर की मानसी चंद्राकर को आसानी से मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र
- मुंगेली से गिरौदपुरी धाम के लिए निकली सतनाम संदेश पदयात्रा: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने किया भव्य स्वागत
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम
- सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दो घायल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले सांसद धर्मेंद्र प्रधान: छत्तीसगढ़ के विकास और शिक्षा सुधारों पर विशेष मंथन


