खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। सतनाम संदेश पदयात्रा के जिला मुख्यालय मुंगेली से गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना होने के अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ओर से पदयात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रीफल भेंटकर एवं सतनामी समाज के पवित्र सादा झंडा प्रदान कर पदयात्रियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की गई।
इस अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष श्री जीवन लाल बंजारा, अधिवक्ता ने कहा कि सतनाम संदेश पदयात्रा केवल एक धार्मिक एवं सामाजिक यात्रा नहीं, बल्कि सत्य, समानता, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि “मनखे-मनखे एक समान” का सिद्धांत समाज को ऊँच-नीच, भेदभाव और सामाजिक विषमताओं से ऊपर उठकर एकता एवं सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं सामाजिक बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। सतनाम पंथ के महान संदेशों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर शंकर बंजारा, मूलचन्द कोशले, राजू कोशले, डोमन सोनवानी, कुमान ओगरे, तिलक सतनामी, चेतनदास सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने पदयात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा की सफलता एवं मंगलमय सफर के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सतनाम साहेब! मनखे-मनखे एक समान।
Trending
- सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- महासमुंद में पुलिस और एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 13.79 लाख का गांजा जब्त, राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार
- दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक- राज्यपाल डेका
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की
- मुंगेली और बिलासपुर जिलों में सड़क संपर्क को मिलेगी मजबूती: मनियारी नदी और डोंगानाला पर नए पुलों के लिए 14.26 करोड़ स्वीकृत
- कांग्रेस और विपक्ष कर रहे हैं वोट चोरी का झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश – संतोष पाण्डेय
- मुंगेली में ‘सेवा सेतु’ पहल का कमाल: ग्राम तरवरपुर की मानसी चंद्राकर को आसानी से मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र
- मुंगेली से गिरौदपुरी धाम के लिए निकली सतनाम संदेश पदयात्रा: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने किया भव्य स्वागत


