खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दशहरे की रात पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला ग्राम पंचायत केपी का है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पति आलोक गिरी पर अपनी पत्नी मानमती की हत्या करने का आरोप है। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में मारपीट के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी है। दशहरे की देर रात हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।
Trending
- कुंरा में दर्दनाक बस हादसा: खराब सड़कों की भेंट चढ़ीं 2 जिंदगियां, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल
- दुर्ग में सनसनीखेज वारदात: 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सुरेश सारथी की समस्या का त्वरित समाधान, नवजात बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र
- विशेष लेख : राज्योत्सव-2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनहित में मजबूत पहल
- सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 19 लाख रुपए के लोन के लालच में शिक्षिका और बेटे की निर्मम हत्या, शातिर आरोपी गिरफ्तार
- खाद्य विभाग का सर्वर सुचारु, राशनकार्ड सेवाएं नियमित जारी; आयुष्मान कार्ड रुकावट की खबर को विभाग ने बताया भ्रामक
- विकसित भारत 2047: मुख्य सचिवों के आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय मंथन
- मुंगेली पुलिस का बड़ा खुलासा: 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की सनसनीखेज हत्या का मामला सुलझा, प्रेमी समेत दो आरोपी गिरफ्तार


