खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को खाद्य विभाग से संबंधित सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रायपुर जिले में खाद्य विभाग का सर्वर सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। राशनकार्ड से संबंधित सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्वर डाउन होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य बाधित होने जैसी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें।
जिला खाद्य नियंत्रक, रायपुर ने स्पष्ट किया है कि खाद्य विभाग का सर्वर सामान्य रूप से कार्यरत है और राशनकार्ड से संबंधित कार्यों का संचालन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जा रहा है। सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में व्यवधान होने संबंधी जानकारी भ्रामक है।
खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे विभागीय सेवाओं के संबंध में अपुष्ट जानकारियों से भ्रमित न हों। विभाग ने कहा है कि नागरिकों को सही जानकारी उपलब्ध कराना और सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।
Trending
- कांग्रेस और विपक्ष कर रहे हैं वोट चोरी का झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश – संतोष पाण्डेय
- मुंगेली में ‘सेवा सेतु’ पहल का कमाल: ग्राम तरवरपुर की मानसी चंद्राकर को आसानी से मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र
- मुंगेली से गिरौदपुरी धाम के लिए निकली सतनाम संदेश पदयात्रा: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने किया भव्य स्वागत
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम
- सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दो घायल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले सांसद धर्मेंद्र प्रधान: छत्तीसगढ़ के विकास और शिक्षा सुधारों पर विशेष मंथन


