खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है। वहीं 28 और 29 अक्टूबर को तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बेमेतरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सभी इलाके में बारिश की गतिविधियां थमी हुई है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर में 24 अक्टूबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने की संभावना बन रही है। इसके कारण 24 अक्टूबर तक अवदाब, 25 अक्टूबर तक गहन अवदाब और 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। वहीं, 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।
Trending
- जांजगीर-चांपा में संदिग्ध परिस्थितियों में शराब पीने से पार्षद समेत दो की मौत, एक की हालत गंभीर
- सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- महासमुंद में पुलिस और एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 13.79 लाख का गांजा जब्त, राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार
- दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक- राज्यपाल डेका
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की
- मुंगेली और बिलासपुर जिलों में सड़क संपर्क को मिलेगी मजबूती: मनियारी नदी और डोंगानाला पर नए पुलों के लिए 14.26 करोड़ स्वीकृत
- कांग्रेस और विपक्ष कर रहे हैं वोट चोरी का झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश – संतोष पाण्डेय
- मुंगेली में ‘सेवा सेतु’ पहल का कमाल: ग्राम तरवरपुर की मानसी चंद्राकर को आसानी से मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र


