शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
भव्य झांकियों और भक्तिमय माहौल के बीच हुआ प्रतिमा विसर्जन
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शारदीय नवरात्र के समापन पर मुंगेली नगर सहित जिलेभर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, आरती और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। इस दौरान भक्तों ने जय माता दी के जयकारे लगाते हुए अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।
नगर में दुर्गा विसर्जन के अवसर पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा आकर्षक झांकियों और साज-सज्जा के साथ माता रानी की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन यात्रा में शामिल हुए और माता रानी के अंतिम दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नौ दिनों की आराधना के बाद दी भावुक विदाई
नवरात्र के नौ दिनों तक नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पंडालों में प्रतिदिन पूजा-पाठ, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्र के समापन पर विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
झांकियों और जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
विसर्जन यात्रा में आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। युवाओं, महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। माता रानी के जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विभिन्न समितियों और श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता निभाते हुए धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हुआ। विदाई के समय श्रद्धालुओं ने माता रानी से अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। भक्तों ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और जिले में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली तथा आपसी सद्भाव का वातावरण कायम रहे। मां दुर्गा की विदाई के साथ श्रद्धालुओं ने अगले नवरात्र में फिर से भव्य आयोजन और उत्साह के साथ माता रानी का स्वागत करने का संकल्प लिया। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने दिया।


