खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर 5 लाख से ज्यादा की अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसे दशहरा मेले में बेचने की तैयारी थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पूरा मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा में छापेमारी की। इस दौरान 75 पेटी मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब में गोवा व्हिस्की की 3 हजार 750 बोतलें शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दुलगो कवासी शराब को दशहरा मेले में बेचने के लिए घर में जमा करके रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बस्तर पुलिस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
Trending
- 5.06 लाख रुपये की 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
- राजधानी रायपुर में दशहरा की भव्य तैयारियां: WRS मैदान में 101 फीट का रावण होगा दहन, सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम
- राजनांदगांव गोवंश हत्या मामला: नागपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, टिफिन IED और UBGL राउंड्स को किया निष्क्रिय
- पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
- टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार
- सोते समय हाथ सुन्न होना: एक सामान्य परेशानी या किसी गंभीर बीमारी का संकेत? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव
- भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला: सीजीपीएससी भर्ती से लेकर महंगाई और बदहाल सड़कों पर उठाए तीखे सवाल


