नई दिल्ली। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि रात में सोते समय अचानक हाथ सुन्न पड़ जाता है और उंगलियों में झनझनाहट होने लगती है? कई बार लोग हाथ को हिलाकर या सोने की पोजीशन बदलकर दोबारा सो जाते हैं। कभी-कभार ऐसा होना आम बात है, लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके पीछे नसों पर दबाव से लेकर कुछ बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
गलत पोजीशन में सोना
डॉ. एसके अग्रवाल के मुताबिक, हाथ सुन्न होने की सबसे आम वजह गलत तरीके से सोना होती है। अगर आप हाथ के नीचे सिर रखकर सोते हैं या हाथ को शरीर के नीचे दबा लेते हैं, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है। लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहने से हाथ में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होने लगती है। ऐसे में सोने की पोजीशन बदलने और हाथ को आराम देने से परेशानी कम होती है।
कलाई की नस का रखें ख्याल
कलाई की नस पर दबाव पड़ने से कार्पल टनल सिंड्रोम नाम की समस्या होती है। इसमें खासकर अंगूठे, तर्जनी और बीच वाली उंगली में सुन्नपन, झनझनाहट या दर्द महसूस होता है। कई बार रात में इसकी परेशानी बढ़ जाती है और नींद खुल जाती है। अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
गर्दन की नस पर दबाव पड़ना भी कारण
गर्दन की हड्डियों या डिस्क से जुड़ी समस्या के कारण भी हाथ में सुन्नपन होता है। जब गर्दन से निकलने वाली किसी नस पर दबाव पड़ता है, तो दर्द, झनझनाहट या कमजोरी हाथ तक महसूस होती है। अगर हाथ सुन्न होने के साथ गर्दन में दर्द भी रहता है, तो इसकी जांच करवानी चाहिए।साथ ही अगर कोहनी को लंबे समय तक मोड़कर रखने या उस पर शरीर का वजन पड़ने से भी नस दबती है। इससे खासकर छोटी उंगली और उसके पास वाली उंगली में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होने लगता है। सोते समय कोहनी को बहुत ज्यादा मोड़कर रखने से बचें।
विटामिन की कमी और डायबिटीज
शरीर में विटामिन बी12 की कमी और डायबिटीज के कारण नसों को नुकसान पहुंचता है। इससे हाथों या पैरों में सुन्नपन, जलन और झनझनाहट महसूस होती है। अगर ऐसे में अगर हाथ बार-बार सुन्न होता है, लंबे समय तक ठीक नहीं होता या हाथ में कमजोरी भी महसूस होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। अगर अचानक हाथ सुन्न होने के साथ चेहरे में कमजोरी, बोलने में परेशानी या शरीर के एक तरफ कमजोरी हो, तो तुरंत इमरजेंसी सहायता लें।
Disclaimer: हाथ सुन्न होने की वजह हर व्यक्ति में अलग हो सकती है। सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Trending
- 5.06 लाख रुपये की 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
- राजधानी रायपुर में दशहरा की भव्य तैयारियां: WRS मैदान में 101 फीट का रावण होगा दहन, सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम
- राजनांदगांव गोवंश हत्या मामला: नागपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, टिफिन IED और UBGL राउंड्स को किया निष्क्रिय
- पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
- टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार
- सोते समय हाथ सुन्न होना: एक सामान्य परेशानी या किसी गंभीर बीमारी का संकेत? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव
- भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला: सीजीपीएससी भर्ती से लेकर महंगाई और बदहाल सड़कों पर उठाए तीखे सवाल


