खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रतनपुर के मां महामाया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीजीपीएससी भर्ती, सरकारी नौकरियों में कथित गड़बड़ी और बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि जब भर्ती परीक्षाओं में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, तो सरकार जांच कराने से पीछे क्यों हट रही है?
सीजीपीएससी परीक्षा के कथित गलत उत्तरों और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि भर्ती में गड़बड़ी हुई है, तो सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल सड़कों और भर्ती में गड़बड़ी को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर चल रही है और आज चुनाव हुए तो सत्ताधारी विधायक जाने की स्थिति में होंगे।
भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में सड़कें इतनी खराब हैं कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। उन्होंने बिजली, बस किराया, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और राशन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। वहीं किसानों को एग्रीस्टैक और सर्वर की समस्याओं से जूझने की बात कही।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दौरे पर उन्होंने बजरंग दल की गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए। मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर भी तंज कसते हुए मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। दिल्ली में राहुल गांधी के साथ चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर बघेल ने एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने, बैलेट पेपर से चुनाव कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और ट्रेनों के रद्द होने से जनता परेशान है। बघेल ने सरकार पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।
Trending
- 5.06 लाख रुपये की 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
- राजधानी रायपुर में दशहरा की भव्य तैयारियां: WRS मैदान में 101 फीट का रावण होगा दहन, सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम
- राजनांदगांव गोवंश हत्या मामला: नागपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, टिफिन IED और UBGL राउंड्स को किया निष्क्रिय
- पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
- टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार
- सोते समय हाथ सुन्न होना: एक सामान्य परेशानी या किसी गंभीर बीमारी का संकेत? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव
- भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला: सीजीपीएससी भर्ती से लेकर महंगाई और बदहाल सड़कों पर उठाए तीखे सवाल


