नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की कोशिश में शामिल तीन शूटरों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सफर करते वक्त पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस और राजस्थान की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के जॉइंट ऑपरेशन के तहत आरोपियों को पकड़ा गया है। तीनों आरोपियों में से दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और एक आरोपी महाराष्ट्र निवासी है। बताया जा रहा है कि ये तीनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। तीनों शूटर मुंबई से दिल्ली की तरफ आ रहे थे।
ANI के मुताबिक, जांच एजेंसियों को शक है कि यह हमला ट्रेंड शूटरों ने किया था, जिन्होंने हमले से पहले अभिनेता की गतिविधियों की रेकी की थी। सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ के वीकली रूटीन पर नजर रखने के बाद इस हमले की योजना बनाई थी। उन्हें पता था कि अभिनेता हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड जाते हैं। आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी और तब हमला करने का वक्त चुना, जब वे अपनी कार में बैठकर वहां से निकल रहे थे।
Trending
- 5.06 लाख रुपये की 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
- राजधानी रायपुर में दशहरा की भव्य तैयारियां: WRS मैदान में 101 फीट का रावण होगा दहन, सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम
- राजनांदगांव गोवंश हत्या मामला: नागपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, टिफिन IED और UBGL राउंड्स को किया निष्क्रिय
- पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
- टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार
- सोते समय हाथ सुन्न होना: एक सामान्य परेशानी या किसी गंभीर बीमारी का संकेत? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव
- भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला: सीजीपीएससी भर्ती से लेकर महंगाई और बदहाल सड़कों पर उठाए तीखे सवाल


