नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3 द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। जबरदस्त शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी फिल्म ने दबाकर नोट कमाए और महज तीन दिन में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर कमाल कर डाला। चलिए यहां जानते हैं रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को इस क्राइम थ्रिलर ने कितनी कमाई की है?
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
अभिषेक पाठक निर्देशित ‘दृश्यम 3’ इस फ्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर है इस वजह से इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में काफी एक्साइटमेंट हैं और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में खूब दर्शक पहुंच रहे हैं। इसी के साथ ये क्राइम थ्रिलर हर दिन करोड़ों छाप रही है। बता दें कि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने 62 करोड़ के कलेक्शन के साथ बंपर शुरुआत की थी। फिर दूसरे दिन इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई लेकिन फिर भी ‘दृश्यम 3’ की कमाई 50 करोड़ से ज्यादा रही।
‘दृश्यम 3’ मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
दरअसल फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 53.50 करोड़ की कमाई की। वहीं रिलीज के तीसरे दिन फिल्म को संडे की छुट्टी का पूरा फायदा हुआ और इसके कलेक्शन में फिर तेजी देखी गई। बता दें कि ‘दृश्यम 3’ ने संडे को 61 करोड़ बटोरे। वहीं वीकडेज होने के चलते फिल्म की कमाई में रिलीज के चौथे दिन मंदी देखी गई लेकिन फिर भी इसने मंडे टेस्ट पास कर लिया है और डबल डिजिट में ही कमाई की है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 21 करोड़ की कमाई की है।
जिसके बाद फिल्म की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई अब 197.50 करोड़ रुपये हो गई है।
‘दृश्यम 3’ 200 करोड़ से कितनी दूर
‘दृश्यम 3’ की कमाई में संडे के मुकाबले पहले मंडे को 50 फीसदी से भी ज्यादा मंदी देखी गई है फिर भी इसने अच्छी कमाई की है और इसी के साथ ये एक बड़ा मील का पत्थर पार करने के बेहद करीब पहुंच गई है। दरअसल ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से महज 7 करोड़ दूर है। मंगलवार को फिल्म हर हालत में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी और इसी के साथ ऐसा करने वाली ये साल की 5वीं फिल्म बन जाएगी और इतना ही नहीं ये 1.50 करोड़ और कमाते ही भूत बंगला की 199.23 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देकर साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।
ये हैं साल 2026 की टॉप 10 फिल्में
धुरंधर 2- 1186.32
बॉर्डर 2- 362.76
हनुमान अंश- 324.73
मिर्ज़ापुर द मूवी- 233.07
भूत बंग्ला-199.23
दृश्यम् 3-197.50 करोड़ ( चार दिनों का कलेक्शन)
धमाल 4-177.92
आवारापन 2-156.12
टॉक्सिक (हिन्दी)-143.92
वेलकम टू द जंगल-137.93
Trending
- भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st T20: लखनऊ में आज पहला मुकाबला, दोपहर में बारिश का साया लेकिन मैच रद्द होने के आसार कम
- अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी साल का इतना बड़ा रिकॉर्ड
- अनानास का सेवन स्वास्थ्य के लिए वरदान: पाचन से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानें इसके 5 प्रमुख फायदे
- सोशल मीडिया ऑफर से 2.20 लाख की साइबर ठगी: इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन देकर रायपुर के व्यक्ति को बनाया शिकार
- मॉनसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ा पारा: रायपुर और राजनांदगांव में भीषण गर्मी
- पेंड्रा पुलिस की बड़ी सफलता: 1.73 करोड़ के माल-मजबूका के साथ 245 किग्रा गांजा जब्त, बस मालिक-सह-चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
- अवैध संबंधों के दबाव से तंग आकर पति-पत्नी ने की खौफनाक हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई सिर-धड़ अलग करने की गुत्थी
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जनपद पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन


