नई दिल्ली। अनानास एक ऐसा फल है, जो स्वाद में जितना लाजवाब है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी है। गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि अनानास स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह पाचन सुधारने के साथ इम्यूनिटी, त्वचा और हड्डियों के लिए भी लाभकारी है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा अनानास खाने से मुंह में जलन या एसिडिटी हो सकती है। रोजाना एक कटोरी ताजा अनानास सेहत और स्वाद दोनों का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से शरीर को ये पांच फायदे मिलते हैं।
अनानास में ब्रोमेलिन (Bromelain) नामक एंजाइम पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। यह एंजाइम प्रोटीन को छोटे टुकड़ों में तोड़ता है, जिससे पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। अगर किसी को गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या होती है, तो अनानास का सेवन राहत दिला सकता है।
अनानास में विटामिन C की मात्रा काफी अधिक होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और संक्रमण, सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता है। रोजाना एक कप अनानास खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं।
ब्रोमेलिन केवल पाचन के लिए ही नहीं, बल्कि सूजन कम करने के लिए भी जाना जाता है। यह जोड़ों के दर्द, गठिया और मांसपेशियों की जकड़न में राहत पहुंचाने में मदद कर सकता है। कई बार डॉक्टर भी प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में अनानास की सलाह देते हैं।
अनानास में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा को मुलायम बनाए रखने और झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। यह त्वचा पर ग्लो लाने और बालों को मजबूत बनाने में भी सहायक माना जाता है।
अनानास में मैंगनीज और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इससे हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
Trending
- भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st T20: लखनऊ में आज पहला मुकाबला, दोपहर में बारिश का साया लेकिन मैच रद्द होने के आसार कम
- अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी साल का इतना बड़ा रिकॉर्ड
- अनानास का सेवन स्वास्थ्य के लिए वरदान: पाचन से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानें इसके 5 प्रमुख फायदे
- सोशल मीडिया ऑफर से 2.20 लाख की साइबर ठगी: इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन देकर रायपुर के व्यक्ति को बनाया शिकार
- मॉनसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ा पारा: रायपुर और राजनांदगांव में भीषण गर्मी
- पेंड्रा पुलिस की बड़ी सफलता: 1.73 करोड़ के माल-मजबूका के साथ 245 किग्रा गांजा जब्त, बस मालिक-सह-चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
- अवैध संबंधों के दबाव से तंग आकर पति-पत्नी ने की खौफनाक हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई सिर-धड़ अलग करने की गुत्थी
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जनपद पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन


