खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर की ज्वेलरी शॉप में चोरी के मामले का बस्तर पुलिस ने खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान से सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को शहर स्थित अलंकार ज्वेलर्स में कुछ लोग सोने के आभूषण खरीदने के बहाने पहुंचे थे। इसी दौरान शातिर तरीके से दुकान में रखे कान में पहनने वाले सुई-धागा आभूषण को चोरी कर लिया गया। चोरी का पता चलने के बाद ज्वेलरी शॉप संचालक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू की। पुलिस लगातार आरोपियों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाती रही। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के महाराष्ट्र निवासी होने की जानकारी मिली।
पुलिस ने आरोपी पृथ्वीराज चौहान, रेखा चौहान, चेतन भाटी, संदीप गौड़ और जयश्री को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने इससे पहले बस्तर या आसपास के इलाकों में इस तरह की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।
Trending
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
- रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
- लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
- राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट


