नई दिल्ली। बदलते मौसम और उमस के कारण बरसात के मौसम में भी ज्यादातर लोग कूलर चालू करके ही सोते हैं। बारिश का मौसम भले ही ठंडा हो लेकिन घर के अंदर अक्सर चिपचिपाहट और उमस जैसा महसूस होने लगता है जिसपर लोग ठंडी हवा के लिए कूलर चला कर सोते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आदत आपके लिए कितनी ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं कि लगातार कई घंटों तक कूलर की सीधी हवा में सोना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। खासकर इस मौसम में जब काफी ज्यादा नमी हो। ऐसे में अगर आप भी बरसात के मौसम में कूलर चालू करके रात भर सोते हैं तो ये जानकारी आपके लिए जरूरतमंद साबित होगी, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।
सेहत पर क्या असर पड़ता है
गर्मी के मौसम में कूलर के सामने सोने के अलावा अगर इस मौसम में कूलर के आगे सोते हैं तो कूलर की ठंडी हवा से शरीर का तापमान अचानक से गिर जाता है, जिससे सर्दी जुकाम, गले में खराश, और सिर दर्द जैसी परेशानी होने लगती है। साथ ही कूलर की हवा सीधे छाती या चेहरे पर पड़े तो सांस से जुड़ी परेशानी भी बढ़ सकती है। जिन लोगों को पहले से जोड़ों में दर्द या मांसपेशियों में अकड़न की शिकायत है, उनके लिए यह आदत और भी नुकसानदायक साबित हो सकती है, क्योंकि ठंडी हवा से जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। इसके अलावा कूलर की हवा से त्वचा भी रूखी होने लगती है, जिससे खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसके अलावा बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप भी काफी तेजी से फैल जाता है, इसके कारण अगर कूलर की अच्छी तरह सफाई न हो और पानी डाल कर इस्तेमाल किया जाए तो आपके कमरे में मच्छरों का आना कभी कम नहीं हो पाता है, जिससे मलेरिया, बच्चों में डायरिया जैसी परेशानी सामान्य हो जाती हैं। साथ ही उमस भरे मौसम में अगर पानी डाल कर कूलर चलाते हैं तो शरीर में चिपचिपाहट और स्किन एलर्जी जैसी परेशानियां भी सामान्य हो जाती हैं।
बचाव के आसान तरीके
ऐसे में हर किसी के दिमाग में सवाल आता है कि उमस भरे मौसम में कूलर का सही उपयोग कैसे करें, ऐसे में बता दें कि सबसे पहले आपको, पूरी रात कूलर चलाने की बजाय टाइमर लगा देना चाहिए ताकि एक बार कमरा ठंडा हो जाए तो फिर वे अपने आप बंद हो जाए, इसके अलावा कूलर की हवा सीधे एकदम चेहरे पर, सिर पर या छाती पर आने से बचाएं, और कोशिश करें कि कूलर चलते समय थोड़ी सी खिड़की या दरवाजा खुला छोड़ दें, इससे पूरे कमरे में बराबर हवा फैलती है। और ज्यादातर मामलों में ध्यान देने वाली बात रहती है कि आप नियमित रूप से कूलर की सफाई करते रहें, ध्यान रखें कि उसमें लंबे समय तक पानी न जमा रहे इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इसके अलावा बच्चों को कूलर में सुलाने से पहले उन्हें हल्की चादर ओढ़ा दें जिससे उनके शरीर को सीधी हवा नहीं लगेगी, जिससे वे फैलने वाली बीमारी से बचेंगे।
Trending
- अवैध महुआ शराब परिवहन पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1.86 लाख रुपये के मशरूका के साथ आरोपी गिरफ्तार
- बलौदा बाजार के अर्जुनी-खैरताल ट्रैक पर 28 वर्षीय युवक का कटा शव बरामद, भाटापारा पुलिस जांच में जुटी
- बार-बार आते हैं डरावने सपने? कालसर्प दोष है कारण, नाग पंचमी पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी बाधाएं
- डार्विन टेस्ट: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 9 विकेट से रौंदकर दर्ज की अभूतपूर्व जीत
- 15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई ‘आवारापन 2’, जानें- ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन
- मानसून में कूलर चलाकर सोने की आदत दे रही बीमारियों को न्योता: जानिए 80% उमस के बीच ठंडी हवा क्यों है स्वास्थ्य के लिए ‘स्लो पॉइजन’
- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: डौंडी के चिहरो जंगल में जाल बिछाकर शिकार की फिराक में बैठा आरोपी सुधु राम गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के अवसर विस्तारित: महाविद्यालयों में अब 31 अगस्त तक दाखिले की छूट


