नई दिल्ली। आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान का आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और आज टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी।
भारतीय टीम ने आखिरी बार किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप इंग्लैंड के खिलाफ किया था। अब अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करते हुए टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को दुरुस्त करना चाहेगी। उससे पहले जान लीजिए कि चेपॉक मैदान की पिच का मिजाज कैसा रहेगा और टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।
तीसरे वनडे में चेपॉक की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों के लिए मददगार रह सकती है। इतिहास बताता है कि इस मैदान पर स्पिनरों का बोलबाला रहा है और अफगान टीम के पास एक से बढ़कर एक स्पिन गेंदबाज है। मगर पिछले कुछ समय में यहां खूब सारे रन बने हैं। आमतौर पर चेन्नई में चेज करना सही फैसला कहा जाता है, क्योंकि शाम के समय बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है, लेकिन चेपॉक की पिच समय के साथ स्लो बन सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम का पहले बल्लेबाजी चुनना भी कोई चौंकाने वाला निर्णय नहीं होगा।
प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी
मैच प्रिडिक्शन
सबही आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म के लिहाज से भारतीय टीम तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को पटखनी देगी। हमारा प्रिडिक्शन मीटर कहता है कि आज भारत की अफगानिस्तान पर 80&-20% जीत के चांस हैं।
Trending
- अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें, हर जरूरतमंद तक पहुँचे सरकारी योजनाएँ’ – मंत्री टंक राम वर्मा
- अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक , पीडियाकोट में पेंशनर्स का ‘डिजिटल सशक्तिकरण’
- मानसून की दस्तक से पहले अबूझमाड़ में मुकम्मल इंतजाम , 39 दुर्गम गांवों में पहुंचा 3 महीने का एडवांस राशन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ मुख्यधारा की ‘रोशनी’ में कमलू राम
- केले की उन्नत खेती से पांच गुना बढ़ी आय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण
- रायपुर कोर्ट परिसर में बड़ा भंडाफोड़: पहचान बदलकर वकालत कर रहा फर्जी वकील गिरफ्तार, 5 अन्य साथियों के शामिल होने की आशंका


