नई दिल्ली। भारत ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है। यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी फिफ्टी लगाई। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम 270 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 61 गेंद रहते 9 विकेट से यह मैच जीत लिया।
271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। सीरीज के पिछले 2 मैचों में जायसवाल सिर्फ 40 रन बना पाए थे। दबाव में रहकर उन्होंने 75 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 155 रन की सलामी साझेदारी की। जायसवाल इस मैच में 121 गेंद में 116 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए। जायसवाल अब ऐसे छठे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है।
रोहित शर्मा ने रांची में 57 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद दूसरे वनडे में जल्दी आउट हो गए, लेकिन तीसरे वनडे में उन्होंने 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे। दूसरी ओर विराट कोहली ने मैदान में आते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। विराट 45 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तेजतर्रार पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। जायसवाल और कोहली ने 84 गेंदों में 116 रनों की पार्टनरशिप की।
इससे पहले गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने इतिहास रचा था। कुलदीप ने मैच में 4 विकेट लिए। वो अब ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 11 बार 4-विकेट हॉल लिया है। उनसे ज्यादा बार सिर्फ अजीत अगरकर (12 बार) और मोहम्मद शमी (16 बार) ने ऐसा किया है। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट लिए।
Trending
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी


